फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon reaches Indian mainland, IMD declares onset over Kerala

Monsoon: हफ्तेभर की देरी के बाद केरल पहुंचा मानसून, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर पर IMD ने कही ये बात

Thu, 08 Jun 2023 01:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Jun 2023 01:38 PM IST
सार

आईएमडी ने रविवार को कहा था कि केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है।

विज्ञापन
Monsoon reaches Indian mainland, IMD declares onset over Kerala
केरल पहुंचा मानसून। - फोटो : social media

विस्तार

 

विज्ञापन

मौसम हर पल करवट बदल रहा है। कहीं बारिश की फुहारें पड़ रही हैं तो दूसरी जगहों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, हफ्तेभर की देरी के बाद मानसून केरल पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम विज्ञानियों ने पहले जानकारी देते हुए बताया था कि चक्रवात 'बिपारजॉय' मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है। इसलिए केरल में इसकी शुरुआत हल्की होगी। हालांकि, आज दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में आ गया है। आईएमडी ने कहा कि मानसून दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों,लक्षद्वीप, केरल व दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी सहित कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है, आईएमडी ने रविवार को कहा था कि केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग ने मई के मध्य में कहा था कि यह चार जून तक केरल पहुंच सकता है। आईएमडी ने मानसून को लेकर क्या जानकारी दी थी। आइए जानते हैं…
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून को लेकर दी थी ये जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। मानसून को केरल तट में टकराने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है।


यह भी पढ़ें-  Monsoon: मानसून के केरल पहुंचने में हो रही देरी, पहले कब-कब ऐसा हुआ, इसका असर क्या होगा?

विभाग ने कहा, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि करीब आठ दिन की देरी से अब मानसून केरल पहुंचा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed