फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update in India Today: IMD Heavy Rainfall Alert in UP, Delhi, Punjab and Himachal Weather News

Monsoon: मानसून में भीगा देश का 80 प्रतिशत हिस्सा, पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट; 14 लोगों की मौत

Tue, 27 Jun 2023 05:14 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 05:14 AM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश व भूस्खलन से छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 30 जून तक आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Monsoon Update in India Today: IMD Heavy Rainfall Alert in UP, Delhi, Punjab and Himachal Weather News
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और जगह-जगह भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रविवार रात बंद हो गया। इसके चलते 10-11 किमी लंबा जाम लग गया और सैकड़ों सैलानी व यात्री रास्ते में फंस गए। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अगले चार से पांच दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात बादल फटने से मंडी जिले के बागी नाला में अचानक बाढ़ गई और इसकी वजह से चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। करीब 21.30 घंटे बाद सोमवार दोपहर हाईवे पर एक तरफ से ही आवाजाही बहाल हो सकी। यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। भूस्खलन के चलते राज्य में 301 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। बिजली के 140 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। पेयजल और सिंचाई की 1,044 योजनाओं में गाद भरने से पानी के लिए हाहाकार मच गया है। राजधानी शिमला में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में  भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।
  • कश्मीर को देश से जोड़ने वाले 250 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को भूस्खलन के चलते बंद करना पड़ा है।
  • कई जिलों में बाढ़ की आशंका है। रामबन में 10वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
  • जम्मू के कठुआ में सबसे ज्यादा 108.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। श्रीनगर में 26.8 मिमी बारिश हुई है।

आदि कैलाश यात्रा पर रोक
उत्तराखंड में बारिश व भूस्खलन से छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 30 जून तक आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है।

हस्तिनापुर-बिजनौर को जोड़ने वाले पुल का एप्रोच बहा
यूपी में हस्तिनापुर को बिजनौर से जोड़ने वाले पुल से जुड़ी सड़क भारी बारिश के चलते बह गई है। इसके चलते यातायात ठप हो गया है।

कई राज्यों में हुई मौत

  • राजस्थान में मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के पाली, बारन और चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हुए हैं। अलवर और राजसमंद जिलों में 10 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है।
  • मुंबई : दो दिनों से भारी बारिश। घाटकोपर में रविवार को गिरी इमारत में से सोमवार को दो लोगों के शव निकाले गए। ठाणे में भी एक इमारत की 40 फुट लंबी चहारदीवारी गिर गई है।
  • मध्य प्रदेश : दमोह में भारी बारिश और आंधी-तूफान से विवाह का एक मंडप गिरने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

दिल्ली-एनसीआर में उमस बढ़ी, पर तापमान नियंत्रण में
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस भी बढ़ी। पालम, आयानगर, नजफगढ़ समेत कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान नियंत्रण में रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed