{"_id":"61080406c26bcf12b916c896","slug":"monsoon-rain-expected-to-be-more-than-normal-in-august-september-know-where-the-condition-of-the-rain-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून: अगस्त, सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद, जानें कहां कैसा रहेगा वर्षा का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून: अगस्त, सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद, जानें कहां कैसा रहेगा वर्षा का हाल
Mon, 02 Aug 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 02 Aug 2021 08:11 PM IST
सार
जो राज्य बारिश की कमी से जूझ रहे हैं उनके लिए मौसम विभाग का ताजा अनुमान राहतकारी हो सकता है। विभाग का कहना है कि वर्षाकाल के बचे दो माह में सामान्य से ज्यादा वर्षा होगी।
विज्ञापन
SYMBOLIC IMAGE
- फोटो : PTI
विस्तार
सोमवार को मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि चार महीने के बारिश के मौसम की बचे दो माहों यानी अगस्त और सितंबर के दौरान बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां कम हो सकती है वर्षा
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने अगस्त के लिए एक अन्य पूर्वानुमान में कहा कि मानसून सामान्य रहने की संभावना है। महापात्र ने कहा कि पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे राजस्थान, आंतरिक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगस्त में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां ज्यादा होगी बारिश
उन्होंने कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार में महीने के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।महापात्र ने कहा कि वर्ष 2021 अगस्त से सितंबर तक पूरे देश में औसत बारिश (दीर्घकालिक औसत या एलपीए 95 से 105 प्रतिशत) सामान्य होने की संभावना है। पूरे देश में अगस्त से सितंबर की अवधि का एलपीए 428.3 मिमी यानी 17 इंच से अधिक है।
विज्ञापन
अगस्त में इतनी होगी बारिश
हर साल, आईएमडी दक्षिण-पश्चिम मानसून की बचे माहों अगस्त और सितंबर के लिए के लिए पूर्वानुमान जारी करता है। विभाग ने अब माहवार पूर्वानुमान जारी करना भी शुरू कर दिया है। अगस्त में पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य (एलपीए की 94 से 106 प्रतिशत) होने की संभावना है। 1961-2010 की गणना के आधार पर इस माह में पूरे देश में अगस्त की वर्षा का एलपीए 258.1 मिमी यानी 10 इंच से अधिक है।