फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon likely to be normal across the country in june: IMD Mrityunjay mahapatra

मौसम: आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान, जून में सामान्य रहेगा मानसून, जानें कहां होगी कितनी बारिश

Tue, 01 Jun 2021 01:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 01 Jun 2021 01:57 PM IST
सार

 आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, जून में मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मध्य भारत में मानसून के सामान्य से अधिक, उत्तर एवं दक्षिण भारत में सामान्य, और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Monsoon likely to be normal across the country in june: IMD Mrityunjay mahapatra
गोवा मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, जून में मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मध्य भारत में मानसून के सामान्य से अधिक, उत्तर एवं दक्षिण भारत में सामान्य, और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने  इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 के लिए अपना दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश में इस साल मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापात्र ने कहा कि इसके सामान्य दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 96 से 104 प्रतिशत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि  दक्षिण-पश्चिम मानसनू (जून – सितम्बर) की वर्षा सामान्य सामान्य दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 96 से 104 प्रतिशत होने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि मात्रात्मक रूप से, देश में मानसून की बारिश के एलपीए के 101 प्रतिशत होने की संभावना है। वर्ष 1961-2010 मानसून की बारिश का एलपीए 88 सेंटीमीटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed