{"_id":"5f71d654f387944f30144960","slug":"monsoon-is-likely-to-begin-withdrawing-of-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू
Mon, 28 Sep 2020 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी वापसी की सामान्य तिथि के 11 दिन बाद सोमवार को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस चला गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।
विज्ञापन
इसने कहा कि अगले दो से तीन दिन में राजस्थान एवं पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से इसकी वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा, 'आज 28 सितंबर 2020 को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापस चला गया।' इसने कहा कि अगले पांच दिनों में उत्तर भारत के हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि देश में वर्षा का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। केरल में इस साल मानसून अपनी निर्धारित तिथि एक जून को पहुंचा। पूरे देश में यह 26 जून को पहुंचा।
मानसून जहां उत्तर भारत से वापस जा रहा है, वहीं देश के अन्य हिस्सों में अभी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार देश में 27 सितंबर तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई।