{"_id":"68aef50ea164a243da05d590","slug":"monsoon-delhi-ncr-rain-will-continue-till-the-weekend-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Alert: दिल्ली-NCR पर मेहरबान मानसून, वीकेंड तक जारी रहेगा बारिश का दौर; जाने कब होगी झमाझम बरसात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Alert: दिल्ली-NCR पर मेहरबान मानसून, वीकेंड तक जारी रहेगा बारिश का दौर; जाने कब होगी झमाझम बरसात
Wed, 27 Aug 2025 06:50 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : भूपिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी लोगों के लिए राहत लेकर आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे हफ्ते तक यानी 30 अगस्त तक यहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश के बीच बादल, गरज-चमक और बौछारें मौसम को और भी सुहाना बना देंगी। वहीं, सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते मानसून सक्रिय रहेगा। 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश और बादल बने रहेंगे। जबकि 29 और 30 अगस्त को तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, बौछारें पड़ सकती हैं। 31 अगस्त को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अगस्त के आखिरी हफ्ते तक मानसून सक्रिय रहेगा। हल्की-फुल्की बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि, मानसून ट्रफ फिलहाल दिल्ली से दक्षिण में है और गंगानगर, ग्वालियर, सतना से होते हुए आगे पूर्व की ओर बढ़ रही है। इस ट्रफ में दोनों छोर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी छोर पर उत्तर राजस्थान और हरियाणा में, जबकि पूर्वी छोर पर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा परिसंचरण सक्रिय है। यह ट्रफ इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के नज़दीक बना रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियाँ बार-बार उत्पन्न करेगा।
विज्ञापन
एजेंसी का कहना है कि, 28 अगस्त से बारिश में फिर से इजाफा होगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र भूमि भाग की ओर बढ़ेगा और इसका प्रभाव 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच दिल्ली तक पहुँच जाएगा। इस दौरान मानसून ट्रफ का उतार-चढ़ाव बारिश की तीव्रता और फैलाव को और बढ़ाएगा। अगस्त के अंतिम दिन और सितंबर की शुरुआत दिल्ली में बारिश भरी होगी। अगले एक सप्ताह तक मौसम आरामदायक रहेगा। इस दौरान सामान्य तौर पर महसूस की जाने वाली उमस भरी स्थिति से राहत मिलेगी और सुहावना मौसम रहेगा। वीकेंड और अगले हफ्ते की शुरुआत में बीच-बीच में भारी बारिश की भी संभावना है।
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 80 से 100 फीसदी तक रहा। बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा 12.5 मिमी बारिश नजफगढ़ में दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 1.6 मिमी, पालम में 8 मिमी, रिज पर 10.4 मिमी, लोधी रोड पर 1.1 मिमी और आयानगर में 5.1 मिमी बारिश हुई। बारिश का सबसे सकारात्मक असर दिल्ली की हवा पर पड़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 55 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। फिलहाल, वायु गुणवत्ता इसी स्तर पर बनी रहने का अनुमान है।