फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka : Monkeypox patient turns out to be chickenpox victim

Monkeypox: कर्नाटक में संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज चिकनपॉक्स पीड़ित निकला, इथोपिया से आया था

Mon, 01 Aug 2022 09:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Aug 2022 09:24 AM IST
सार

इथोपिया का नागरिक किडनी की गंभीर बीमारी (CKD) से पीड़ित है। वह 4 जुलाई को एडिस अबाबा से बंगलुरु पहुंचा था। किडनी प्रत्यारोपण के लिए उसे स्थानीय एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
karnataka : Monkeypox patient turns out to be chickenpox victim
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट किया है कि इथोपिया से इलाज के लिए बंगलुरु आया विदेशी व्यक्ति मंकीपॉक्स संक्रमित नहीं है। वह चिकनपॉक्स का पीड़ित पाया गया है। मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से बंगलुरू या मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त पी. रणदीप ने एक बयान में कहा कि इथोपिया का नागरिक किडनी की गंभीर बीमारी (CKD) से पीड़ित है। वह 4 जुलाई को एडिस अबाबा से बंगलुरु पहुंचा था। किडनी प्रत्यारोपण के लिए उसे स्थानीय एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन

इथोपिया के इस मरीज में इस माह की शुरुआत में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण नजर आए थे। इसके बाद उसका परीक्षण किया गया था। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वह मंकीपॉक्स नहीं बल्कि चिकनपॉक्स का संक्रमित है। कर्नाटक के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने बयान जारी कर रविवार को स्पष्टीकरण दिया।  उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब कर्नाटक ने मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर नजर रखने के लिए केरल सीमा पर सख्त चिकित्सा जांच के इंतजाम किए हैं। केरल में मंकीपॉक्स के तीन केस मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित देशों से आने वालों की जांच
मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से बंगलुरू या मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। उन्हें अलग किया जा रहा है और उनमें बुखार, ठंड लगना और पसीना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकावट, गले में खराश और खांसी, त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षणों की जांच की जा रही है।

बाएं हाथ पर दाने उभरे थे और खुजली हो रही थी
स्वास्थ्य आयुक्त रणदीप ने कहा कि इथोपिया से इलाज के लिए बंगलुरु आया नागरिक किडनी रोग का शिकार है। उसे एस्टर सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 जुलाई को उसके बाएं हाथ पर दाने उभरे थे और खुजली हो रही थी। फिर उसके पूरे शरीर पर ये फैलने लगे। इस पर उसके रक्त का नमूना बंगलुरु मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान की लैब में भेजा था। इसमें मंकीपॉक्स की बजाए चिकनपॉक्स पाया गया। 


केरल में मंकीपॉक्स से कर्नाटक में चिंता
दरअसल, केरल में मंकीपॉक्स संक्रमित मिलने से कर्नाटक में चिंता बढ़ गई है। इसे लेकर सरकार व प्रशासन सजग है। नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है। कर्नाटक के कोडागु की सीमा से लगे कन्नूर जिले में 18 जुलाई को संक्रमित मिलने से चिंता और बढ़ गई है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही मंकीपॉक्स की दस्तक से चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि, देश में मंकीपॉक्स के मात्र 4  मामले मिले हैं। इनमें से तीन केरल व एक दिल्ली में मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed