{"_id":"58a8dc2a4f1c1bac12d84ce8","slug":"monkey-fever-cases-detected-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के बाद महाराष्ट्र में भी ‘मंकी फीवर’ के मामले सामने आए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा के बाद महाराष्ट्र में भी ‘मंकी फीवर’ के मामले सामने आए
एजेंसी/ पणजी
Updated Sun, 19 Feb 2017 05:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल गोवा में तीन लोगों की जान लेने और सैकड़ों को संक्रमित करने के बाद पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मंकी फीवर के कई मामले सामने आ रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने अनुसार, शोधकर्ताओं ने बताया कि क्यासनूर वन रोग (केएफडी) का सबसे पहले कर्नाटक के शिमागो के क्यासनूर के जंगलों में पता चला। अब यह वायरल बुखार पश्चिमी घाट में गोवा, केरल और महाराष्ट्र के किसानों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
मणिपाल विश्वविद्यालय के विषाणु अनुसंधान केंद्र के साथ काम कर रहे विषाणु विज्ञानी जी अरुण कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र से इसके मरीज सामने आ रहे हैं। यह रोग पूरे पश्चिमी घाट पर फैला हुआ है। यह छूने से फैलता है और मौसमी बीमारी है जो ज्यादातर दिसंबर से मई के महीनों में पायी जाती है जब शुष्क मौसम होता है।
विज्ञापन
गोवा के सत्तारी तालुक में गत वर्ष केएफडी से तीन लोगों की मौत हो गयी थी जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया था। अभी तक इस दूरवर्ती इलाके में 8000 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन