फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monk arrested with twenty thousand US dollars

कस्टम ने बीस हजार अमेरिकी डॉलर के साथ साधु को किया गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 04:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली(महराजगंज)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली(महराजगंज) Updated Wed, 07 Sep 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
Monk arrested with twenty thousand US dollars

भारत नेपाल सीमा सोनौली में जांच के दौरान एक साधु के पास से कस्टम अधिकारियों ने 20 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की रात 10 बजे काठमांडू से दिल्ली चलने वाली बस सोनौली पहुंची। नेपाल पुलिस और एसएसबी की जांच के बाद बस कस्टम बैरियर पर पहुंची। यहां कस्टम के अधिकारियों ने जांच की तो बस में बैठे एक साधु की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली जा रहा है। संदेह के आधार पर उसे बस से उतारकर कस्टम ऑफिस ले जाया गया। उसकी गहनता से जांच करने पर उसके लंगोटे से 20 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम इनडप नमग्याल निवासी कारगिल जम्मू-कश्मीर बताया। उसने यह भी बताया कि उसे यह रकम एक व्यक्ति ने काठमांडू में दी थी। इसे दिल्ली तक पहुंचाना था।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक मुहम्मद सुहैल ने बताया कि रात में इंस्पेक्टर पीके सिंह और केशव सिंह की सघन जांच में एक साधु के पास से 13 लाख पांच सौ रुपये मूल्य के बीस हजार अमेरिकी डॉलर बरामदे हुए हैं। साधु यह रकम तस्करी के जरिए भारत में ले जा रहा था। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है कि तस्करी के इस धंधे में उसके साथ कौन कौन लिप्त है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed