फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MONICA BESRA WILL CELEBRATE MOTHER TERESA’S SAINTHOOD AT HOME

'मिरेकल वुमन' मोनिका बेसरा के लिए भगवान हैं मदर टेरेसा

Sun, 04 Sep 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
MONICA BESRA WILL CELEBRATE MOTHER TERESA’S SAINTHOOD AT HOME
- फोटो : mumbai mirror
वेटिकन सिटी में रविवार को मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन एक महिला ऐसी भी है जो रविवार को भारत में कोलकाता से 400 किलोमीटर दूर एक गांव में अपने घर में दुआ कर रही है।
विज्ञापन


50 वर्षीय 'मिरेकल वुमन' मोनिका बेसरा मदर टेरेसा को जिंदगी बचाने वाली मानती हैं। मदर टेरेसा के दो चमत्कारों में से एक मोनिका बेसरा भी हैं। दो चमत्कारों के आधार पर ही मदर टेरेसा को संत घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोनिका बेसरा कहती हैं, 'मदर टेरेसा मेरी भगवान हैं। मैं हमेशा उनसे दुआ करती हूं और वो मेरी दुआ सुनती हैं।' मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मोनिका ने बताया कि 1998 में मुझे गर्भाशय के कैंसर के बारे में पता चला, मौत मेरा इंतजार कर रही थी। दक्षिण दिनाजपुर जिले के नाकोर गांव की रहने वाली आदिवासी मोनिका का मानना है मदर टेरेसा की तस्वीर की पूजा करने के बाद बीमारी चमत्कारिक ढंग से ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चमत्कार से ठीक होने के दावे को डॉक्टर खारिज करते हैं

MONICA BESRA WILL CELEBRATE MOTHER TERESA’S SAINTHOOD AT HOME
मोनिका बेसरा अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह अपने खेतों पर काम करने के अलावा दूसरों के खेतों पर भी काम करती हैं। मोनिका ने बताया कि वह अब फिट और बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन जब उनका इलाज चल रहा था, तो उनके परिवार को छह बीघा जमीन रेहन पर रखनी पड़ी थी। हलांकि, रेहन पर रखी गई जमीन में से चार बीघा वापस ले ली गई है।

मोनिका ने कहा, 'मेरे बेटे की पढ़ाई में मिशनरीज ने बहुत सहायता की है और मेरे एक बेटे को 'ब्रदर' बनाकर बंदेल चर्च में ले गए। मोनिका के पति सेल्कु मुर्मू ने उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने पर चैरिटी का शुक्रिया अदा किया। चैरिटी ने मोनिका के परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया है।

मदर टेरेसा के दो चमत्कारों में से एक मोनिका बेसरा के चमत्कार से ठीक होने के दावे को कुछ डॉक्टर खारिज करते हैं। उनका मानना है वह मेडिकल ट्रीटमेंट से सही हुई हैं। डाक्टरों का कहना है कि मोनिका को ट्यूमर नहीं बल्कि सिस्ट थी, जो टीबी के लंबे चले इलाज से सिस्ट ठीक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed