फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   money laundering Nagpur Advocate Anil Deshmukh Sachin Waze Custody ED CBI Corruption case latest update

मनी लॉन्ड्रिंग: नागपुर के वकील उके और भाई छह अप्रैल तक ईडी की हिरासत में, देशमुख व वाजे मामले की भी मुश्किलें बढीं

Fri, 01 Apr 2022 09:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Apr 2022 09:00 PM IST
सार

मुंबई की दो विशेष अदालतों ने भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, उनके दो सहयोगियों और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की हिरासत सीबीआई को सौंप दी। एनसीपी नेता देशमुख, उनके करीबी संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे फिलहाल ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत के चलते आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
money laundering Nagpur Advocate Anil Deshmukh Sachin Waze Custody ED CBI Corruption case latest update
सीबीआई और ईडी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

एक अदालत ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नागपुर के वकील सतीश उके और उनके भाई प्रदीप उके को छह अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उके बंधुओं को गुरुवार को नागपुर के पार्वती नगर में वकील के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में गिरफ्तार किया गया था। उके बंधुओं को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीबी राव के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें आगे की जांच के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक कुछ समय पूर्व उके बंधुओं ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर नागपुर में 1.5 एकड़ का प्लॉट खरीदा था। यह जमीन उके बंधुओं के नाम पर खरीदी गई। इसी में उन पर पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


सीबीआई को मिली देशमुख व सचिन वाजे की हिरासत
मुंबई की दो विशेष अदालतों ने भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, उनके दो सहयोगियों और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की हिरासत सीबीआई को सौंप दी। एनसीपी नेता देशमुख, उनके करीबी संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे फिलहाल ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत के चलते आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीपी सिंघाड़े के समक्ष इन सभी की हिरासत के लिए आवेदन किया था। जज ने बृहस्पतिवार को विशेष मनी लॉन्ड्रिंग अदालत को पत्र जारी कर देशमुख और दो अन्य को सीबीआई की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सचिन वाजे को पिछले साल मार्च में एनआईए ने एंटीलिया के पास विस्फोटक मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। 


इसके मद्देनजर जस्टिस सिंघाड़े ने एनआईए विशेष कोर्ट को भी ऐसा ही एक पत्र भेजकर वाजे की हिरासत सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। वाजे इस वक्त नवी मुंबई के तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में है। इसके बाद दोनों ही विशेष अदालतों ने शुक्रवार को अलग अलग आदेशों में जेल प्रशासनों को देशमुख, पलांडे, शिंदे और वाजे की जमानत सीबीआई को सौंपने का निर्देश जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed