{"_id":"618595a2fdf0de113247a2d3","slug":"money-laundering-case-hrishikesh-deshmukh-sought-seven-days-to-appear-before-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिग मामला : ऋषिकेश देशमुख ईडी के सामने नहीं हुए पेश, मांगा सात दिन का समय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिग मामला : ऋषिकेश देशमुख ईडी के सामने नहीं हुए पेश, मांगा सात दिन का समय
Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
सार
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग मामले में पूर्व गृहमंत्री व एनसीपी नेता के बेटे ऋषिकेश को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने अब कानूनी राय लेने के बाद ईडी के सामने पेश होने का निश्चय किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। अनिल देशमुख के वकील इंद्रपाल सिंह ने कहा कि ऋषिकेश ने पेशी के लिए सात दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग मामले में पूर्व गृहमंत्री व एनसीपी नेता के बेटे ऋषिकेश को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने अब कानूनी राय लेने के बाद ईडी के सामने पेश होने का निश्चय किया है।
विज्ञापन
पांच बार समन जारी होने पर गैरहाजिर रहे अनिल देशमुख बीते सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे। ईडी की टीम ने उनसे लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर उन्हें दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 6 नवंबर तक एनसीबी के कस्टडी में भेजा गया है।
विज्ञापन
अनिल देशमुख पर पुलिस के जरिए मुंबई के पब, बार एवं रेस्टोरेंट से हर महीने 100 करोड़ वसूली कराने का आरोप है। वसूली और मनीलॉन्ड्रिग मामले में ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया है। ईडी की बाप-बेटे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की योजना थी। इसके तहत उनके बेटे को भी तलब किया गया, लेकिन वह पेश नहीं हुए।