फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering case: ED questions dk shivakumar daughter aishwarya for 7 hours in delhi

मनी लॉन्ड्रिंग केस: प्रवर्तन निदेशालय ने डीके शिवकुमार की बेटी से सात घंटे तक पूछताछ की

Thu, 12 Sep 2019 10:39 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Money laundering case: ED questions dk shivakumar daughter aishwarya for 7 hours in delhi
डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या - फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से कर्नाटक के नेता के खिलाफ धन शोधन मामले की अपनी जांच के सिलसिले में यहां सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 22 साल की प्रबंधन स्नातक ऐश्वर्या से पूछताछ की गयी और उनका बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

कांग्रेस नेता की बेटी खान मार्केट स्थित एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंची और शाम सात बजकर 30 मिनट पर चली गयी।

अधिकारियों ने बताया कि यह भी समझा जाता है कि ऐश्वर्या को उन दस्तावेजों और 2017 में सिंगापुर की यात्रा के बारे में उनके पिता की ओर से दिये गए बयान से भी आमना-सामना कराया गया है। शिवकुमार और ऐश्वर्या कथित रूप से साथ-साथ सिंगापुर गए थे।
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने एजेंसी को कुछ व्यक्तिगत वित्तीय दस्तावेज भी सौंपे। वह एक शैक्षिक ट्रस्ट में ट्रस्टी भी है, जो उनके पिता ने बनाया था।

अधकारियों ने बताया कि ट्रस्ट कई इंजीनियरिंग और अन्य कॉलेजों का संचालन करता है और ऐश्वर्या उसके पीछे प्रमुख व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पास करोड़ों की संपत्ति और बिजनेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार के अलावा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंथैया और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।


कथित कर चोरी और हवाला सौदों के लिए बंगलूरू की एक अदालत के समक्ष शिवकुमार और अन्य के खिलाफ दायर आयकर विभाग की चार्जशीट के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय की नौ दिन की हिरासत समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed