फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering case: Court issues process against Anil Deshmukh for non-appearance before ED 

महाराष्ट्र: कई बार नोटिस के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं हुए अनिल देशमुख, जारी हुआ वारंट

Fri, 01 Oct 2021 06:30 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 01 Oct 2021 06:30 PM IST
सार

कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अनिल देशमुख अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इसी को देखते हुए अदालत ने देशमुख के खिलाफ वारंट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Money laundering case: Court issues process against Anil Deshmukh for non-appearance before ED 
anil deshmukh - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश नहीं होने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ वारंट जारी किया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद देशमुख अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन


देशमुख के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लिकर देशमुख द्वारा आईपीसी की धारा 174 के तहत वारंट जारी किया गया है। अदालत ने कहा कि जारी किए गए समन को आरोपी और उसकी बेटी या उसके वकील ने स्वीकार किया। इसे देखते हुए प्रथम दृष्टया उसके खिलाफ मामला बनता है।
विज्ञापन


ईडी ने पिछले हफ्ते मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में याचिका दायर कर मनी लॉन्डरिंग केस में देशमुख के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 (लोक सेवक के आदेश का पालन न करने) के तहत कार्रवाई की मांग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धारा में एक महीने तक का साधारण कारावास या पांच सौ रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है। इस मामले में देशमुख के दो सहयोगियों संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

इन दोनों के अलावा जांच एजेंसी ने हाल ही में दायर अपनी चार्जशीट में बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को भी आरोपी के रूप में नामित किया है। हालांकि, चार्जशीट में देशमुख या उनके परिवार के सदस्यों को आरोपी नहीं बनाया गया है। 


ईडी ने देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ उस वक्त जांच शुरू की थी जब सीबीआई ने 21 अप्रैल को मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की शिकायत पर देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। परमबीर सिंह ने देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद देशमुख ने अप्रैल में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed