फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Molestation case filed against BJP MLA Prabhu Chauhan's son Pratik

कर्नाटक: भाजपा विधायक के बेटे प्रतीक पर दुष्कर्म का केस दर्ज; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 11:25 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीदर (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीदर (कर्नाटक) Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 20 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Molestation case filed against BJP MLA Prabhu Chauhan's son Pratik
अपराध - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक प्रभु चौहान के बेटे प्रतीक चौहान के खिलाफ बीदर महिला पुलिस स्टेशन में एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर सितंबर, 2023 से मार्च, 2024 के बीच पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, महाराष्ट्र की 25 वर्षीय पीड़िता प्रतीक चौहान के साथ करीब दो साल पहले संपर्क में आई थी। उसने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था। इस आश्वासन के आधार पर सितंबर 2023 में उसे बंगलूरू ले जाकर एक होटल में पहली बार दुष्कर्म किया गया। बीदर के औराद तालुक स्थित आरोपी के घर पर उनकी सगाई भी हुई, लेकिन शादी की तारीख तय नहीं की गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लातूर और शिरडी समेत कई जगहों पर धार्मिक यात्रा के बहाने ले जाया गया और वहां दुष्कर्म किया गया। एक मौके पर प्रतीक ने पीड़िता को अपने हाथ पर ब्लेड से चोट पहुंचाने के लिए मजबूर किया। जब वह हिचकिचाई तो खुद ही उस पर गहरा कट लगा दिया। इस घटना के बाद उदगीर के अस्पताल में इलाज कराया गया। इस साल 5 जुलाई को पीड़िता का परिवार शादी की तारीख तय करने के लिए आरोपी के घर गया। लेकिन प्रतीक और उसके पिता प्रभु चौहान ने शादी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed