फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Molecules that clean the earth are made even without the sun

शोध: सूर्य के बिना भी बनते हैं धरती को साफ करने वाले अणु, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने लगाया पता

Sun, 09 Apr 2023 05:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 05:37 AM IST
सार

शोधकर्ता प्रोफेसर सेर्गेय नीजकोरोदोव ने बताया कि वातावरण का मजबूत विद्युत क्षेत्र हवा में मौजूद जल कणों और इसके चारों तरफ मौजूद हवा से हाइड्रोक्साइड अणुओं का निर्माण करता है।

विज्ञापन
Molecules that clean the earth are made even without the sun
सूर्य - फोटो : iStock

विस्तार

पृथ्वी की स्व-स्वच्छता प्रक्रिया के सबसे अहम घटक हाइड्रोक्साइड अणुओं को लेकर विज्ञानियों ने दावा किया है कि अब तक की धारणा के विपरीत ये अणु सूर्य के बिना अंधेरे में भी बनते हैं। पृथ्वी के वातावरण से प्रदूषकों को दूर करने में मददगार इन अणुओं को लेकर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, इरविन में शोध किया गया।

विज्ञापन


शोधकर्ता प्रोफेसर सेर्गेय नीजकोरोदोव ने बताया कि वातावरण का मजबूत विद्युत क्षेत्र हवा में मौजूद जल कणों और इसके चारों तरफ मौजूद हवा से हाइड्रोक्साइड अणुओं का निर्माण करता है। नीजकोरोदोव कहते हैं, वातावरण में मौजूद हाइड्रोकार्बन व प्रदूषकों को ऑक्सीकरण के जरिये ही दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन


सके लिए हाइड्रोक्साइड जरूरी है, वरना ये हमेशा के लिए वातावरण में बने रहेंगे। इस शोध से जुड़े फ्रांस में ल्योन विश्वविद्यालय के एक वायुमंडलीय रसायनशास्त्री क्रिश्चियन जॉर्ज कहते हैं, हाइड्रोक्साइड उन प्रतिक्रियाओं को शुरू करता है, जो वायु प्रदूषकों को तोड़ते हैं और सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रिक ऑक्साइड जैसे हानिकारक रसायनों को वातावरण से हटाने में मदद करते हैं, जो की असल में जहरीली गैसें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण को कम करने में मिलती है मदद
नेशनल एकेडमी साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक यह अध्ययन हाइड्रोक्साइड के स्रोतों को लेकर हमारी समझ को बढ़ाता है, जिससे वायुमंडलीय प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। नीजकोरोदोव कहते हैं, पारंपरिक ज्ञान के मुताबिक हाइड्रोक्साइड गठन के लिए उत्प्रेरक के रूप में सूर्य के प्रकाश या धातुओं की जरूरत होती है लेकिन ऐसा नहीं है।


 निष्कर्ष से यह मिलेगी मदद
असल में इन दोनों में किसी की भी जरूरत नहीं है। शुद्ध पानी में ही बूंदों की सतह पर विशेष परिस्थितियों से हाइड्रोक्साइड बनाया जा सकता है। नीजकोरोदोव की टीम ने अंधेरे में हाइड्रोक्साइड का अध्ययन किया और पाया कि अंधेरे में भी पर्याप्त हाइड्रोक्साइड का निर्माण होता है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि ये निष्कर्ष उनको सटीक वायु प्रदूषण कंप्यूटर मॉडल बनाने में  मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed