फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Charan Majhi slams Mamata Banerjee for hateful remarks on Odisha news in hindi

बंगाल में आग लगी तो...': ममता के बयान पर CM माझी का पलटवार, कहा- न्याय दिलाने के बजाय भड़काऊ बयान दे रहीं

Thu, 29 Aug 2024 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

सीएम माझी ने कहा कि एक औरत होने के नाते ममता बनर्जी अपने ही राज्य में महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल हो गईं। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बजाय वह देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। जनता इसका करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
Mohan Charan Majhi slams Mamata Banerjee for hateful remarks on Odisha news in hindi
ममता बनर्जी के बयान पर मोहन चरण माझी का पलटवार - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तटीय राज्य पर नकारात्मक और घृणास्पद टिप्पणियां करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले का हवाला देते हुए माझी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय भड़काने वाले बयान दे रही हैं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी के बयान पर ओडिशा सीएम का पलटवार
बुधवार को टीएमसी छात्र विंग की रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल में आग लगी तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली तक इसका प्रभाव होगा। ममता बनर्जी के इस बयान पर ओडिशा के सीएम ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है। यहां के लोग जिम्मेदार हैं। ओडिशा के खिलाफ नकारात्मक, भड़काऊ और असंवेदनशील टिप्पणी करने का हक आपको किसने दिया?ओडिशा के लोग इस नकारात्मक, घृणास्पद और असंवेदनशील टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की सीएम से इस तरह की टिप्पणी से दूर रहने का आग्रह किया है।" 
विज्ञापन




ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने आगे कहा, "पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आप जो भड़काऊ बयान दे रहीं हैं, वह देश के लिए खतरा हो सकता है। मैं आपसे ऐसी टिप्पणियों से परहेज करने का अनुरोध करता हूं।" बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। इस घटना पर देशभर के डॉक्टरों ने नाराजगी जताई। लोग सड़कों पर उतरकर मृतक के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

सीएम माझी ने कहा, "एक औरत होने के नाते ममता बनर्जी अपने ही राज्य में महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल हो गईं। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बजाय वह देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। जनता इसका करारा जवाब देगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed