फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mohan bhagwat took lunch at dalit house

दलित स्वयंसेवक के घर पहुंचे भागवत, खाया खाना

Thu, 25 Aug 2016 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Thu, 25 Aug 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat took lunch at dalit house
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार दोपहर लंच के लिए दलित स्वयंसेवक राजन चौधरी के घर पहुंचे तो राजनीतिक दलों में हलचल मच गई। कई दलों के नेता मालूम करने में लग गए कि इसके पीछे उनकी मंशा क्या है।
विज्ञापन


वजह यह रही कि 30 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाराणसी में दलितों के साथ भोजन किया था। इसलिए मोहन भागवत के दलित स्वयंसेवक के घर जाने को सियासत से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि मीडिया की ओर से सवाल किए जाने पर मोहन भागवत ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। राजन चौधरी का कहना था कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके घर संघ प्रमुख के आने को जाति-बिरादरी से कैसे जोड़ दिया गया। संघ पदाधिकारियों का स्वयंसेवकों के घर भोजन करना सामान्य बात है।
विज्ञापन


बता दें, संघ प्रमुख आगरा में पांच दिन के प्रवास पर आए हुए थे। बुधवार को पांचवां दिन था। वह दोपहर 12 बजे केशव कुंज कालोनी (प्रताप नगर) स्थित राजन चौधरी के आवास पर पहुंचे। वहां संघ के समर्पित वरिष्ठ स्वयंसेवकों से बात की। इसकेबाद लंच किया। राजन चौधरी बड़े जूता कारोबारी हैं। संघ के 36 वर्षों से स्वयंसेवक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वर्तमान में महानगर के पश्चिम भाग कार्यवाह की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके आवास पर संघ प्रमुख के लंच के लिए भव्य आयोजन किया गया।  मोहन भागवत ने अरहर और उड़द की दाल के साथ कढ़ाई पनीर, दाल बाटी चूरमा का स्वाद लिया। मिष्ठान में खीर आई, इसे वापस करा दिया। बाद में गुलाब जामुन का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed