मोहन भागवत का गुस्सा, पीएम की संवेदना और प्रियंका ने की सरकार से कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की बड़ी प्रतिक्रिया आई है। आतंकी हमले की सबसे पहले भत्र्सना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की। खेद जताया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने तत्काल आपात बैठक बुलाने का निर्णय लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसके बारे में जानकारी दी गई। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी जवानों की शहादत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रियंका ने आतंकियों की कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताया और सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
मोहन भागवत ने अपने संदेश में कहा कि हमने आज तक बहुत झेला है। जैसे को तैसा उत्तर दे सकते हैं। 2-3 बार जवाब दिया है, इसलिए विश्वास बढ़ा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला घिनौना है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। बहादुर जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले से बहुत परेशान हूं, जिसमे हमारे 10 बहादुर जवान शहीद और अन्य घायल हुए हैं। शहीद परिवारों के प्रति हमारी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पूर्व सेनाध्यक्ष, विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सिपाही और देश का नागरिक होने के रूप में हमारा खून खौफनाक और कायरतापूर्ण हमलों पर ऊबलता है। पुलवामा में 18 बहादुर दिलों का अंत हो गया। मैं उनके नि:स्वार्थ बलिदान को सलाम करता हूं और वादा करता हूं कि हमारे सैनिक की हर बूंद का बदला लिया जाएगा। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। जेटली ने अपने संदेश में कहा कि हमला कायरता और आतंकवाद की निंदनीय कार्रवाई है। राष्ट्र शहीदों को नमन करता है और हम शहीद परिवारों के साथ एकजुट होते हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ पर नृशंस हमला बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाला है। मैं सीआरपीएफ के हर जवान को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान दिया है।
प्रियंका गांधी ने स्थगित की प्रसवार्ता, दो मिनट का रखा मौन
लखनऊ में पार्टी की रणनीतिक तैयारी में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पहली प्रसवार्ता को रद्द कर दिया। उन्होंने दो बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ है। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह परिवार के सदस्यों को खोने का दर्द समझती हैं। सरकार को मजबूत से मजबूत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना शहीद परिवारों के साथ है। हम दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
इस आतंकी हमले की उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी कड़े शब्दों में कायराना हमले की भत्र्सना की। महबूबा मुफ्ती ने सवाल भी उठाया कि आखिर कब तक इस तरह से निर्दोष लोग अपनी शहादत देते रहेंगे।