फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohammed Shami wife Hasin Jahan loses maintenance case in Alipore court order

शमी को बड़ी राहत, हसीन जहां के गवाह को धमकाने का आरोप ‘बेदम’ 

Sun, 19 Aug 2018 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो, अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 19 Aug 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami wife Hasin Jahan loses maintenance case in Alipore court order
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर लगा हसीन जहां के गवाह को धमकाने का आरोप सीओ की जांच में बेदम निकला। ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच पड़ताल पूरी हो गई है। एसपी के आदेश पर सीओ ने इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट पोर्टल पर भेज दी है। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के मुताबिक शमी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए इस शिकायत पर आगे कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं है। डिडौली थानाक्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी अरमान ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


अरमान का आरोप था कि शमी ने व्हाट्सएप ग्रुप हेल्प टूगेदर में उसे जोड़कर इंडिया आकर उसे देख लेने की धमकी दी थी। अरमान ने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर की थी। वह मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की ओर से गवाह हैं। शासन से आई इस जांच को एसपी ने सीओ सिटी जितेंद्र सिंह को सौंप दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने मामले में अरमान के बयान लिए। बाद में शमी के भाई हसीब के बयान भी दर्ज किए गए। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप हेल्प टूगेदर से जुड़े दो सदस्यों से भी पूछताछ की गई। 


सीओ की जांच रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप के संदेशों का गहनता से अध्ययन करने से स्पष्ट हुआ है कि शमी और उसके भाइयों ने शिकायतकर्ता को कोई धमकी भरा संदेश नहीं लिखा, बल्कि शिकायतकर्ता ने ही बार-बार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भड़काने के उद्देश्य से कुछ संदेश डाले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed