फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mohammad fazil murder case update karnataka police identify suspects

Karnataka: मोहम्मद फाजिल हत्याकांड में कर्नाटक पुलिस को मिले अहम सुराग, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा

Mon, 01 Aug 2022 06:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 06:59 PM IST
सार

कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुहास, मोहन, गिरि और अमित ने मिलकर मोहम्मद फाजिल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुहास इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, इन चारों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
mohammad fazil murder case update karnataka police identify suspects
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के मंगलुरु जिले में हुई युवक की नृशंस हत्या के मामले में कर्नाटक पुलिस ने एक अहम सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में चार हत्यारों के एक गिरोह की पहचान की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि बीती 28 जुलाई की शाम को मंगलुरु जिले के बाहरी हिस्से में स्थित सूरथकल में 23 साल के युवक मोहम्मद फाजिल की चार-पांच अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुहास, मोहन, गिरि और अमित ने मिलकर मोहम्मद फाजिल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुहास इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, इन चारों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। सुहास इस घटना से पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ दो लोगों की हत्या करने का प्रयास करने का मामला भी दर्ज है। कर्नाटक पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार को बरामद करते हुए रविवार को कार मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद की गई कार की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विशेषज्ञों ने भी जांच करना शुरू कर दिया है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के संदर्भ में अब तक 51 लोगों से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया था कि 28 जुलाई की रात 8 बजे सूरतकल के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड पर 23 साल के युवक मोहम्मद फाजिल पर पर चार-पांच युवकों ने बेरहमी से हमला कर दिया था। इसके बाद वे उसे छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के संदर्भ में सूरथकल थाने में केस दर्ज किया गया है। इस घटना से दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भाजपा नेता को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला रेतकर मार डाला था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनंबूर में धारा 144 लागू कर दी थी। वहीं, मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed