फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi will does Bharat ki Baat, Sabke Saath at iconic Central Hall Westminster

लंदन की ऐतिहासिक इमारत से मोदी करेंगे भारत की बात सबके साथ, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 16 Apr 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
modi will does Bharat ki Baat, Sabke Saath at iconic Central Hall Westminster
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे। यहां  पर वह सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में लोगों के साथ बातचीत करेंगे। सेंट्रल लंदन में बना यह हॉल एक मेथोडिस्ट चर्च है जिसमें 1500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम बुधवार को शाम के पांच बजे से लाइव टेलिकास्ट होगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी नमो ऐप के माध्यम से इकट्ठा किए गए सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा कुछ सवाल दर्शकों के भी लिए जाएंगे और मॉडरेटर कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाएगा। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए जिस स्थल का चुनाव किया गया है वह वेबसाइट के अनुसार ऐतिहासिक है। इसका इतिहास काफी गहरा है। यहां साल 1900 से ही बैठक स्थल रही है। यह वही स्थल है जहां सबसे पहले साल 1946 में संयुक्त राष्ट्र की पहली बैठक आयोजित हुई थी। इसने ऐतिहासिक शख्सियतों जैसे कि महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग, विन्नी मंडेला और माइकल गोरबाचेव की मेजबानी की है। साल 1968 में एंड्रयू वेबर लॉयड के पहले सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए यही पहला मंच बना था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कार्यक्रम में पीएम राजनीति, नीति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। यह मंच उन्हें वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ाने का एक मंच प्रदान करेगा। इसमें वह सामानांतर मामलों जिसमें सरकार पर हुए हालिया हमलों, उन्नाव कठुआ बलात्कार घटना और विपक्ष को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देंगे। बता दें कि ब्रिटेन ने मोदी की मेजबानी के लिए खास इंतजाम किए हैं। कॉमनवेल्थ देशों में वह अकेले ऐसा प्रतिनिधि होंगे जिन्हें की लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार मोदी की लोकप्रिय छवि और लिविंग ब्रिज बनाने की नीति इस सम्मेलन को मजबूत अंतरर्राष्ट्रीय मंच देगी। इस पर यूके के राज्यमंत्री का कहना है कि सम्मेलन की कामयाबी में भारत और खासकर कि मोदी की भूमिका अहम होगी। वह उन 3 देशों के प्रतिनिधियों में से एक हैं जिन्हें ब्रिटेन की महारानी के साथ बकिंघम पैलेस में प्राइवेट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed