फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi shifts political agenda every poll year; failed to protect borders from China: Tharoor

Shashi Tharoor: 'मंदिर पूजा करने जाता हूं, राजनीति करने नहीं', थरूर ने पीएम मोदी और भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 21 Jan 2024 09:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Jan 2024 09:08 PM IST
सार

Shashi Tharoor: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर पूजा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह मंदिर पूजा करने जाते हैं, राजनीति करने नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था और धार्मिक विश्वास एक निजी मुद्दा है

विज्ञापन
Modi shifts political agenda every poll year; failed to protect borders from China: Tharoor
Shashi Tharoor - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हर चुनावी साल में राजनीतिक एजेंडा बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार चीन के अतिक्रमण से देश की सीमाओं को बचाने में विफल रही है। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने ये आरोप कल अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर लगाए हैं।

विज्ञापन

विकास-राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं उठा सकते पीएम
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 का लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर और 2019 का चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर लड़ा था। लेकिन, नोटबंदी के कारण जनता को हुई दिक्कतों के बाद अब वह विकास की बात नहीं कर सकते हैं और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा सकते हैं, क्योंकि सरकार चीन द्वारा कब्जाए गए इलाके को वापस हासिल करने में विफल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के दावों के बारे में जनता से पूछेगी कांग्रेस
कांग्रेस की कार्यकारिणी के सदस्य ने आगे कहा, 'कल प्रधानमंत्री अयोध्या में समारोह का उद्घाटन करेंगे। फिर फरवरी में अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन करेंगे और फिर चुनावों की घोषणा हो जाएगी। मेरा यही मानना है और मैं पहले भी कह चुका हूं।' थरूर ने कहा कि कांग्रेस की योजना जनता को नौकरियों की कमी, महंगाई जैसी समस्याओं के बारे में बताने की है। पार्टी लोगों से पूछेगी कि क्या आपको उन गतिवधियों से कोई फायदा हुआ, जिसका केंद्र सरकार दावा कर रही है। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने सभी की धार्मिक आस्था का किया सम्मान
उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्योते को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अस्वीकार किए जाने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, पार्टी को लगता है कि यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। कांग्रेस ने हमेशा सभी लोगों की धार्मिक आस्थाओं के प्रति सम्मान दिखाया है। हममें से प्रत्येक की अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं। हम उसके अनुसार काम करते हैं। एक पार्टी के रूप में हमारा रुख बहुत स्पष्ट है। प्रधानमंत्री ऐसी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिसे हम अच्छी बात नहीं मानते हैं। 

एम्स बंद होने से मरीजों पर होगा असर
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर कल किसी मंदिर में पूजा करने की योजना है, थरूर ने कहा, 'मैं मंदिर पूजा करने जाता हूं, राजनीति करने नहीं।' उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था और धार्मिक विश्वास एक निजी मुद्दा है और वह इसमें कोई कमी नहीं देखते। कांग्रेस सांसद ने केंद्र द्वारा दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को कल दोपहर ढाई बजे तक बंद रखने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, इससे भर्ती होने के लिए इंतजार करने वाले मरीजों या तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले रोगियों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, सरकार को इस आदेश को वापस लेना चाहिए। किसी भी अस्पताल को बंद नहीं किया जाना चाहिए। अगर लोग प्रार्थना करना चाहते हैं या टीवी कार्यक्रम देखना चाहते हैं, तो यह विकल्प उनके लिए हमेशा खुला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed