Congress vs ED: 'मोदी-शाह ने ईडी को कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का टारगेट दिया', वेणुगोपाल का सरकार पर आरोप
रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मोदी-शाह ने ईडी को कांग्रेस नेताओं पर हर महीने कार्रवाई का टारगेट दिया है। हालांकि इसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के घर भी छापेमारी हुई। इसको लेकर भी पूर्व सीएम ने भाजपा पर हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
It seems the Modi-Shah duo has given the ED a monthly assignment to go after the Congress senior leadership and their family.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 17, 2025
The latest ED action against Mr. Robert Vadra is pure political vendetta - yet another futile attempt at intimidation.
शुक्रवार को सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर भी छापा मारा गया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के निवास पर छापामारी की। यह कार्रवाई राज्य में चल रहे करोड़ों के कथित शराब घोटाले की जांच के तहत की गई। ईडी का कहना है कि इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कमीशन के जरिए मोटी रकम इकट्ठा की गई।
छापेमारी पर बोले भूपेश बघेल
भूपेश बघेल के कार्यालय की ओर से एक्स पर लिखा गया कि ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। तमनार में अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाया जाना था, लेकिन ‘साहब’ ने ईडी को भेज दिया। बघेल का आरोप है कि यह सब सरकार की आलोचना को दबाने की कोशिश है।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका; निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से किया इनकार
इससे पहले भी ईडी ने की थी छापेमारी
ईडी ने इसी साल मार्च में बघेल और उनके बेटे के निवास से 30 लाख रुपये जब्त किए थे। वह कार्रवाई भी इसी शराब घोटाले से जुड़ी थी। तब राज्य के अलग-अलग 14 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। ईडी का कहना है कि इस मामले में कई बिचौलियों और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.