{"_id":"572c0ab24f1c1b4e345cde2a","slug":"modi-sarkaar-33-officers-forcibly-retire-72-officers-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चला मोदी का डंडा, 72 'निकम्मे' अधिकारी बर्खास्त, 33 जबरन रिटायर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चला मोदी का डंडा, 72 'निकम्मे' अधिकारी बर्खास्त, 33 जबरन रिटायर
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 09:20 AM IST
सार
- काम में कोताही बरतने वाले कर अधिकारियों पर गिरी गाज
- कर विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ
- 7 क्लास वन अधिकारी भी शामिल
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने काम में कोताही बरतने वाले कर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पिछले दो वर्षों के दौरान ही राजस्व सेवा के 33 अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया गया है, जबकि 72 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो वर्षों के दौरान जिन 33 अधिकारियों को जबरन (प्रीमैच्योरली) रिटायर किया गया है, उनमें 7 क्लास वन अधिकारी भी शामिल हैं। यही नहीं, विभागीय कार्रवाई की वजह से बर्खास्त हुए 72 अधिकारियों में भी 6 क्लास वन अधिकारी हैं। कर विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक लोगों के मन में ऐसी धारणा बन गई है कि कर अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं होती, लेकिन अब इस मिथक को तोड़ा जा रहा है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन