{"_id":"59d5ffeb4f1c1b9d538b5c81","slug":"modi-s-gujarat-has-become-the-first-state-to-cut-retail-vat-rates-on-petrol-and-diesel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में और सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, रंग लाई मोदी सरकार की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में और सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, रंग लाई मोदी सरकार की अपील
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Oct 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य गुजरात पहला ऐसा राज्य होगा जो पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स पर कटौती कर सकता है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बताया कि 'गुजरात सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स पर कटौती कर सकती है। केंद्र की तरफ से घटाए गए करों के अलावा गुजरात सरकार राज्य आधारित करों पर कटौती करेगी।'
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्य सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यों से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा कर उपभोक्ताओं को राहत दें।Gujarat government to cut tax on Petrol and Diesel: Gujarat Chief Minister Vijay Rupani
— ANI (@ANI) October 5, 2017
विज्ञापन
वहीं बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था कि वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ईंधन पर टैक्स घटाने को लेकर एक पत्र लिखेंगे। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकारें 25 से 49 फीसदी तक वैट वसूलती हैं।
विज्ञापन
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि वह केंद्र सरकार की इस अपील पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।