फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi four nation tour: PM arrives in Spain

जर्मनी के बाद स्पेन पहुंचे पीएम मोदी, स्पैनिश विदेश मंत्री ने किया जोरदार स्वागत

Wed, 31 May 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 31 May 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi four nation tour: PM arrives in Spain
अपने छह दिवसीय चार देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के बाद दूसरे दिन स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे। स्‍पेन की राजधानी पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि ‘स्पेन पहुंच गया जिसके साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत की जिसका उद्देश्य स्पेन के साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर करना है।’
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर अंग्रेजी और स्पैनिश में लिखकर अपनी स्पेन यात्रा का जिक्र किया। स्पेन की राजधानी मैड्रिड के एक होटल में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्‍वागत किया। बता दें कि 1988 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला स्पेन दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वागले ने ट्विटर पर बताया कि ‘होला ऐस्पाना। पीएम मोदी मैड्रिड पहुंच गए, करीब तीन दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। स्पैनिश विदेश मंत्री ने पीएम की अगवानी की।’

पीएम की चार देशों की यात्रा का उदे्श्य आपसी आर्थिक संबधों को बढ़ावा देना और उन देशों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed