{"_id":"58712d704f1c1b0279158326","slug":"modi-party-leaders-not-to-seek-poll-tickets-for-their-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के लिए टिकट का दबाव न बनाएं दिग्गज नेता: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपनों के लिए टिकट का दबाव न बनाएं दिग्गज नेता: मोदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने भाजपा के उन नेताओं को गहरा झटका दिया है। जो कि इस चुनाव में अपने नाते-रिश्तेदारों के लिए टिकट की मंशा पाल रहे थे। भाजपा कार्यसमिति के समापन अवसर पर पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए स्पष्ट कहा है कि चुनाव में आपने रिश्तेदारों, भाई, भतीजों, बेटे, बेटियों को टिकट देने के लिए दवाब नहीं बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगठन को उचित लगेगा तो टिकेट दिया जाएगा। सभी को चुनाव में मिल कर काम करना है। पांचों राज्यों में जीत पक्की करनी है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जिसको अपने लाखों कार्यकर्ताओं का समर्पण प्राप्त है। देश के सारे कार्यकर्ता वे हैं जो हवा में बहते नहीं हैं बल्कि हवा को मोड़ने की क्षमता रखते हैं। ये जो बैठके होतीं हैं, चर्चा होती हैं, सत्ता में उससे संबल मिलता है। जनता से जुड़कर काम करने में संबल मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे समाज की एक परंपरा है कि वो अपने अंदर की ताकत को पहचानता है और बुराइयों के खिलाफ अंदर से लड़ने की उसे प्रेरणा मिलती है। पीएम मोदी ने चुनावों में पारदर्शिता पर भी जोर दिया है। मोदी ने कहा है कि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता होनी चाहिए। सभी दलों को मिलकर इसपर सहमति बनानी चाहिए। भाजपा इसमें बढ़चढ़कर आगे रहेगी।
विज्ञापन