अब मोदी के मंत्री ने 'भाभीजी' को किया चैलेंज, ये वीडियो अपलोड कर दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का फिटनेस चैलेंज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिटनेस के लिए जागरूक करने वाले राठौड़ का यह चैलेंज #HumFitTohIndiaFit हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है।
उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी इस स्वीकार करने का चैलेंज दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ बढ़ा दिया। जिसके बाद बुधवार को सोशल मीडिया फिटनेस वीडियो से भर गया।
वहीं इस चैलेंज को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने भी स्वीकार किया। वह अपने ऑफिस में ही अपनी फिटनेस को दर्शाते नजर आए। उन्होंने कुर्सी और जमीन पर कई पुशअप लगाए। एक्सरसाइज का वीडियो शेयर कर फिटनेस चैलेंज एक्टर सलमान खान और छोटे पर्दे पर 'भाभीजी' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन को आगे बढ़ा दिया।
Fabulous campaign by Sports Minister @Ra_THORe on #HumFitTohIndiaFit I accept #FitnessChallenge of @jayantsinha🙏 Here's my video & I challenge
SMART CM @PemaKhanduBJP
SUPERSTAR ACTOR @BeingSalmanKhan
SUPERFIT ACTOR @saumyatandon pic.twitter.com/QnWpBpYCl9 — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 23, 2018
जिसके बाद सौम्या टंडन ने इसे स्वीकार किया और जवाब में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में फिटनेस वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कड़ी एक्सरसाइज करती नजर आ रहीं हैं।
Morning ritual to do plank on TRX for strengthening core n overall stamina. Could be a small beginning for anyone to get fit #HumFitTohIndiaFit . Thanks for the #FitnessChallenge @KirenRijiju . Leaders like you are a huge inspiration. 👏 pic.twitter.com/qRYscZxYbA
— Saumya Tandon (@saumyatandon) May 24, 2018
बता दें कि सौम्या टंडन टीवी की एक मशहूर हस्ती हैं। छोटे पर्दे का पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ नाम के सीरियल में वह अनीता का किरदार निभाती हैं। इस शो में चार किरदार आशिफ शेख (विभूति), सौम्या टंडन (अनीता), शुभांगी आत्रे पूरे (अंगूरी) और रोहिताश गौड़ (तिवारीजी) मुख्यरूप में हैं। ये शो हर घर में बहुत पॉपुलर है।