फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi holds talks with Kenyan President

केन्या में बोले मोदी- आतंकवाद और कट्टरवाद समूचे विश्व के लिए साझा चुनौती

Mon, 11 Jul 2016 07:30 PM IST
एजेंसी/ नैरोबी
एजेंसी/ नैरोबी Updated Mon, 11 Jul 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
Modi holds talks with Kenyan President
- फोटो : PTI
चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गए मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को केन्या पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के संबंधों, खास कर आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए केन्या के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।
विज्ञापन


भारत और केन्या ने आपसी संबंधों को मजबूती औैर विस्तार देने का निर्णय करते हुए सोमवार को रक्षा व सहयोग और दोहरे कराधान बचाव समेत विभिन्न क्षेत्रों में सात समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता से बातचीत के बाद अफ्रीकी राष्ट्र में लघु व मझोले उद्योगों और टेक्सटाइल्स के विकास के लिए 449.5 करोड़ डॉलर का आसान ऋण विस्तार की घोषणा की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि बहुमुखी विकास भागीदारी हमारे द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि केन्या के राष्ट्रपति केन्याता और वह इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद और कट्टरवाद दोनों देश के बीच और समूचे विश्व के लिए साझा चुनौती है। हम साइबर सुरक्षा, ड्रग्स व नाराकोटिक्स और मानव तस्करी से लड़ने संबंधी क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भारत करेगा केन्या में कैंसर अस्पताल का निर्माण

Modi holds talks with Kenyan President
पीएम मोदी ने कहा कि हिंद महासागर से जुड़े होने के कारण दोनों देश समुद्री सुरक्षा समेत सुरक्षा में आपसी हितों को साझा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केन्या के विकास के लक्ष्यों में सहयोग करने के लिए अपने विकास अनुभव और विशेषज्ञता को बांटने के लिए तैयार है। भारत गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केन्या में कैंसर अस्पताल का भी निर्माण करेगा।

केन्या ने भारत की ओर से कपड़ा फैक्ट्री को अपग्रेड करने के लिए 299.5 करोड़ डॉलर और लघु व मझोले उद्योग और कैंसर अस्पताल निर्माण के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का ऋण उपलब्ध कराने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। पीएम ने कहा कि दोनों देशों की जनता के आपसी संबंध मजबूत हैं और दोनों देशों ने बीती सदी में उपनिवेशवाद से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed