फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Govt's half new ministers yet to receive govt accommodation

मोदी सरकार के आधे मंत्री आशियाने की तलाश में

Mon, 22 Aug 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला नई दिल्ली
टीम डिजिटल अमर उजाला नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
Modi Govt's half new ministers yet to receive govt accommodation
- फोटो : Getty

पीएम मोदी कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को अभी भी आशियाना नहीं मिला है। दिल्‍ली के लुटियंस में बंगले को लेकर लगभग सभी मंत्री खासा उत्साहित रहते हैं। इसी चक्कर में मोदी सरकार के 19 नए मंत्रियों में से आधे बंगले के इंतजार में लाइन में लगे हैं।  दिल्‍ली के लुटियंस जोन में बंगले के इंतजार में एमजे अकबर और रामदास अठावले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दरअसल मंत्रियों को बंगला न मिलने के पीछे का कारण शहरी विकास मंत्रालय के पास कोई भी बंगला खाली न होना बताया जा रहा है। दरअसल जो बंगले मंत्रियों को दिए जाते हैं वो टाइप-7 होते हैं। इनमें से सभी 150 बंगले फिलहाल किसी न किसी के कब्जे में हैं। माना जा रहा है कि इनमें से दो बंगले जल्द खाली हो सकते हैं। 

विज्ञापन

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के सीएम ने नहीं खाली किया आवास

Modi Govt's half new ministers yet to receive govt accommodation

जो बंगले खाली होने को हैं उनमें उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के सीएम रह रहे हैं। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को उनके 9 तीन मूर्ति लेन आवास में चिकित्‍सीय आधार पर एक साल का एक्‍सटेंशन दिया गया था लेकिन एक्टेंशन को खत्म हुए दो महीनों से ज्यादा हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह दिए गए समय से ज्यादा गुजार चुके हैं।

वो 1 जंतर मंतर रोड वाले बंगले में रहते हैं। फिलहाल तो सीएम वीरभद्र सिंह ने घर खाली करने के फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आपको बता दें कि 5 जुलाई को मोदी सरकार के पहले कैबिनेट विस्‍तार में 19 नए मंत्री शामिल किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed