{"_id":"6273ad183c03db3b2e5840b4","slug":"modi-govt-s-basic-goal-is-to-make-country-s-internal-and-external-security-impenetrable-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह का एलान: कोरोना खत्म होते ही लागू होगा सीएए, बोले- घुसपैठ कराना चाहती हैं ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह का एलान: कोरोना खत्म होते ही लागू होगा सीएए, बोले- घुसपैठ कराना चाहती हैं ममता
Thu, 05 May 2022 06:15 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 05 May 2022 06:15 PM IST
सार
अमित शाह ने प. बंगाल के दौरे के दौरान सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर निशाने पर लिया। साथ ही कहा कि देश और जवानों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।
विज्ञापन
Amit shah
- फोटो : Amar Ujala GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने प. बंगाल में रैलियां कर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला साथ ही देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। अमित शाह ने सिलिगुड़ी रैली में कहा कि बंगाल की जनता ने तीसरी बार सीएम ममता बनर्जी को जनादेश दिया, हमें लगा था कि दीदी बेहतर हो जाएंगी। लेकिन, दीदी के राज में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर कोई रोक नहीं लग पाई है। ममता दीदी को यह नहीं समझना चाहिए कि भाजपा पलटवार नहीं करेगी।
विज्ञापन
बीरभूम में प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजा?
शाह ने कहा, जब भी देश भर में कोई घटना होती है तो वह एक प्रतिनिधिमंडल भेजती हैं, लेकिन उन्होंने बीरभूम में एक प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजा जहां 8 महिलाओं और एक बच्चे को जिंदा जला दिया गया था, क्या वे उनके लोग नहीं हैं?
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड19 की लहर समाप्त होगी, हम सीएए को जमीनी तौर पर लागू करेंगे। ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं, लेकिन सीएए एक हकीकत था, है और रहेगा।
विज्ञापन
आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अभेद्य बनाना हमारा लक्ष्य
वहीं, हरिदासपुर में हुई जनसभा में अमित शाह ने देश की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार का मूल लक्ष्य देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अभेद्य बनाना है। हम अपने सैनिकों को सीमा सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। आज सतलुज, कावेरी और नर्मदा फ्लोटिंग बीओपी राष्ट्र को समर्पित है।
शाह ने कहा, मोदी सरकार ने ठान लिया है कि सीमा क्षेत्र में तैनात हमारे जवानों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। हम सैनिकों के परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।