फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt must give SC details of 100 Indians spied upon through Pegasus spyware: Congress News In Hindi

पेगासस जासूसी मामला: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, सुप्रीम कोर्ट में दस्तावेज पेश करने की मांग

Sat, 12 Apr 2025 08:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 08:02 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को पेगसास जासूसी मामले केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिकी अदालत में पेगासस बनाने वाली कंपनी एनएसओ ने माना है कि उसका सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकारों को बेचा गया था। ऐसे में यह साफ है कि जासूसी सरकार की मंजूरी से ही हुई।

विज्ञापन
Modi govt must give SC details of 100 Indians spied upon through Pegasus spyware: Congress News In Hindi
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : एक्स@rssurjewala

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को पेगसास जासूसी मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह अमेरिकी अदालत में सामने आए नए खुलासों को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखे। कांग्रेस का कहना है कि पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर 100 भारतीयों की जासूसी की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अमेरिकी अदालत में पेगासस बनाने वाली कंपनी एनएसओ ने माना है कि उसका सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकारों को बेचा गया था। ऐसे में यह साफ है कि जासूसी सरकार की मंजूरी से ही हुई।

विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला ने उठाए सवाल
मामले में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि अब सवाल यह है कि मोदी सरकार इस पर कब जवाब देगी? क्या यह साबित नहीं करता कि सरकार ने ही यह स्पाइवेयर खरीदा और इस्तेमाल किया?" उन्होंने पूछा कि वे 100 लोग कौन हैं जिनके फोन हैक किए गए और किसकी इजाजत से यह हुआ।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- INDIA Bloc: 'इंडिया ब्लॉक पर चुप क्यों है कांग्रेस', हालिया बैठक में गठबंधन की अनदेखी पर भड़की शिवसेना यूबीटी

विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में जवाब दे केंद्र

कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा कि पेगासस खरीदने की अनुमति किसने दी, और इसके लिए पैसा कहां से आया। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में इन सवालों के जवाब देने चाहिए और जांच के लिए सभी दस्तावेज पेश करने चाहिए।

इसके साथ ही सुरजेवाला ने बताया कि यह खुलासा अमेरिका की अदालत में व्हाट्सएप और एनएसओ ग्रुप के बीच हुई सुनवाई में हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों की जासूसी हुई, उनमें विपक्षी नेता, पत्रकार, जज, केंद्रीय मंत्री और कई अहम लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष बने नयनार नागेंद्रन, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने दी बधाई

मुद्दे पर साप जवाब देने की मांग

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी पहले ही इस मुद्दे को उठा चुके हैं और यह लोकतंत्र पर हमला है। इससे पहले भी पेगासस जासूसी विवाद पर संसद का एक सत्र ठप हो चुका है और विपक्ष ने इसकी गहन जांच की मांग की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने मोदी सरकार से साफ जवाब देने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed