फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nainar Nagendran becomes the new president of Tamil Nadu BJP News In Hindi

Tamil Nadu: तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष बने नयनार नागेंद्रन, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने दी बधाई

Sat, 12 Apr 2025 05:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

तमिलनाडु में भाजपा ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के नए  अध्यक्ष के तौर पर नयनार नागेंद्रन को चुना गया है। नागेंद्रन तमिलनाडु भाजपा के 13वें अध्यक्ष बने है।

विज्ञापन
Nainar Nagendran becomes the new president of Tamil Nadu BJP News In Hindi
तमिलनाडु भाजपा के नए अध्यक्ष बने नयनार नागेंद्रन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। नागेंद्रन तमिलनाडु भाजपा के 13वें अध्यक्ष बने है। नागेंद्रन के नेतृत्व में तमिलनाडु भाजपा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को राज्य कार्यालय में नामांकन जमा किए गए, जिनमें नागेंद्रन का नाम कई फॉर्म में प्रस्तावित था। हर फॉर्म पर 10-10 पार्टी नेताओं के हस्ताक्षर थे। नागेंद्रन अकेले उम्मीदवार थे, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।  

विज्ञापन


#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: BJP MLA Nainar Nagendran elected as the president of Tamil Nadu BJP unit; former state unit president K Annamalai congratulates him pic.twitter.com/YsELg2UECW

विज्ञापन

— ANI (@ANI) April 12, 2025


ये भी पढ़ें:- Technology Summit: SIA प्रमुख बोले- सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में बदलाव का दौर, भारत के लिए सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नामलाई ने दी बधाई

भाजपा के द्वारा नयनार नागेंद्रेन को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने उन्हें बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में और मजबूत होगी। अन्नामलाई ने कहा कि हमें अपना लक्ष्य और रास्ता दोनों पता है। हम 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे मजबूत एनडीए गठबंधन के साथ उतरेंगे और डीएमके को सत्ता से बाहर करेंगे। 


साथ ही अन्नामलाई ने आगे इस मौके पर भाजपा के इतिहास और विचारधारा पर बात करते हुए कहा कि पार्टी ने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक कई चुनौतियां झेली हैं, लेकिन उसका लक्ष्य हमेशा एक रहा भारत की संप्रभुता की रक्षा और वंशवादी राजनीति से मुक्ति।

ये भी पढ़ें:- INDIA Bloc: 'इंडिया ब्लॉक पर चुप क्यों है कांग्रेस', हालिया बैठक में गठबंधन की अनदेखी पर भड़की शिवसेना यूबीटी

तिरुनेलवेली से विधायक हैं नयनार नागेंद्रन

बता दें कि, तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन पहले एआईएडीएमके में थे। वह टी. नगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे। प्रदेश भाजपा ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। के. अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed