फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt may give gift to farmers to increase support price

किसानों को मोदी सरकार देगी तोहफा, समर्थन मूल्य में होगी बढ़ोतरी

Tue, 31 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Modi govt may give gift to farmers to increase support price
किसानों को मिलेगी राहत - फोटो : Getty

 मोदी सरकार जल्द ही खरीफ के न्यून्तम समर्थन मूल्य में इजाफा कर किसानों को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार इस आशय पर मुहर लगा सकती है। बताया जा रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के कृषि लागत मूल्य आयोग (सीएसीपी) की अनुशंसा को कृषि मंत्रालय ने कैबिनेट के पास भेज दिया है। इस पर कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सीएसीपी ने खरीफ सीजन 2016-17 के लिए धान का न्यून्तम समर्थन मूल्य 60 रूपया बढ़ाकर 1470 किए जाने का प्रस्ताव दिया है। तो दलहन के लिए 200 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। चुनावी वर्ष को देखते हुए यह माना जा रहा है कि केंद्र सरकार सीएसीपी के सिफारिशों को पूरी तरह स्वीकार करेगी। पीएम मोदी किसानों की आय बढ़ाने को लेकर पहले से ही प्रयासरत हैं। कृषि मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि देश में दलहन की कमी को देखते हुए सरकार दाल की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी। इसलिए दलहन का न्यून्तम समर्थन मूल्य उम्मीद से ज्यादा बढने के आसार हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 के खरीफ सीजन के लिए सरकार ने सामान्य धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। सीएसीपी ने धान के साथ दाल, तेलबीज और कपास सरीखे 14 उत्पाद का न्यून्तम समर्थन मूल्य बढ़ाने की सिफारिश की है। यदि धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रस्तावित 60 रुपये की बढ़ोतरी होती है तो सामान्य धान की किस्म का मूल्य 1470 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। सीएसीपी ने तूर दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रुपये, मुंग और उड़द दाल के मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed