फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi govt is going to airlift its citizens who stuck in qatar after seven countries cut ties

कतर में फंसे हैं 7 लाख भारतीय, बड़े 'एयरलिफ्ट' की तैयारी में मोदी सरकार

Thu, 22 Jun 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 22 Jun 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
 modi govt is going to airlift its citizens who stuck in qatar after seven countries cut ties

खाड़ी देशों के कतर से कूटनीतिक और राजनयिक रिश्तों के खात्मे का असर भारत पर भी दिखने लगा है। कतर के अंतरराष्ट्रीय लेवल पर घिरने को भारत गंभीरता से ले रहा है और वहां फंसे 7 लाख भारतीयों की देश वापसी की कोशिश की जा रही है। इस बड़े एयरलीफ्ट पर खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नजर बनाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एविएशन मिनिस्ट्री ने इस एयरलिफ्टी की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


एविशन मिनिस्ट्री का कहना है कि 25 जून से 8 जुलाई के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की स्पेशल फ्लाइट्स को रवाना किया जाएगा। इतना ही नहीं गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई से दोहा के बीच जेट एयरवेज की 168 सीटर बोईंग-737 को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने इस बारे में सिविल एवीएशन मिनिस्टर गजपति राजू से सोमवार को बातचीत की, जहां उन्हें एयरलिफ्ट की जानकारी दी गई। एविएशन मिनिस्ट्री ने विदेश मंत्रालय को भरोसा दिया है कि वो भारतीयों को कतर से सुरक्षित लाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सऊदी अरब समेत सात देशों ने कतर से रिश्ते खत्म कर दिए हैं। कतर पर आरोप है कि वो आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आतंकवादियों का मदद करता है। अब भारत को चिंता है कि फंसे हुए भारतीयों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed