फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt 2 years: Eggs thrown at BJP's yatra in Surat, Patel women hold protest

बीजेपी की विकास यात्रा पर पाटीदारों ने फेंके अंडे, औरतों ने बजाई थाली

Thu, 26 May 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Modi govt 2 years: Eggs thrown at BJP's yatra in Surat, Patel women hold protest
थाली बजाकर बीजेपी का विरोध करती महिलाएं। - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने की खुशी में गुजरात के सूरत में बुधवार (25 मई) को बीजेपी ने 'गौरव विकास यात्रा' निकाली। लेकिन पार्टी नेताओं को करांज विधानसभा क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ गया। हुआ यूं कि रैली वारचा से गुजर रही थी और तभी पाटीदार समुदाय की महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराने लगीं।  कई जगहों पर तो बीजेपी नेताओं के ऊपर अंडे भी फेंके गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में आनंदी बेन पटेल सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास गौरव यात्रा निकालने का फैसला किया था। विकास यात्रा बुधवार दोपहर मारुति चौक से शुरू हुई और कई रिहाइशी इलाकों से गुजरी।
विज्ञापन


सूरत शहर के मेयर अशमिता श्रिरोया, करांज विधायक जनक बगदाना, सूरत से सांसद दर्शना जारदोश ने भी इस यात्रा में भाग लिया था। यह पूरा इलाका पाटीदार बहुल है। विरोध को देखते हुए पहले से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद रैली पर अंडे फेंके गए और पाटीदार समुदाय की औरतों ने कम से कम पांच जगह थाली बजाकर विरोध किया। 
विज्ञापन


सूरत शहर के बीजेपी अध्यक्ष नितिन भईयावाला ने कहा,” हमने करांज विधानसभा में विकास गौरव यात्रा निकाली, इसी तरह की रैली दूसरी जगाहों पर भी निकाली जाएंगी। हमने महसूस किया की पाटीदार समुदाय खुश नहीं है। लेकिन हमें लगता है कि अगले कुछ दिनों में हम उनका समर्थन फिर पा लेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सह संयोजक धार्मिक मालवीय ने कहा, 'इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी हमारा समर्थन लेना चाहती थी, लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed