फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government will not threaten relations with Pak due to general elections

आम चुनाव के कारण पाक से रिश्ते पर खतरा नहीं उठाएगी मोदी सरकार 

Mon, 20 Aug 2018 06:27 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन

पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद भारत की निगाहें पड़ोसी मुल्क की भारत नीति पर जमी हुई है। भारत को लगता है कि अन्य नई सरकारों की तरह इमरान सरकार भी दोनों देशों के बीच नए सिरे से बातचीत का रास्ता टटोलेगी।

विज्ञापन


हालांकि आम चुनाव सिर पर होने के कारण मोदी सरकार बिना किसी ठोस पहल के पाकिस्तान के प्रति नरमी दिखाने के मूड में नहीं है। हां, अगर नई सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय रुख के अनुरूप कोई बड़ा कदम उठाया तो बातचीत की खिड़की खुलने का रास्ता तैयार हो सकता है।  
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल भारत को पाकिस्तान की नई सरकार के आधिकारिक रुख का इंतजार है। पहले उम्मीद थी कि नए पीएम इमरान अपने शपथ ग्रहण समारोह से ही इस संबंध में पाकिस्तान के भावी रुख की ओर इशारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि नए पीएम ने इस समारोह के जरिए कोई संदेश न देने की योजना पर काम किया। यही कारण है कि भारत नई सरकार के भावी रुख पर सतर्क निगाह रख रहा है। भारत पहले नई सरकार का आतंकवाद और भारत के प्रति रुख को अच्छी तरह से भांप लेना चाहता है। 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने की दिशा में आगे बढने की राह फिलहाल बेहद कठिन है। चूंकि भारत में अगले साल ही आम चुनाव होने हैं। ऐसे में मोदी सरकार बिना किसी ठोस पहल के अपना दिल बड़ा करने या पाकिस्तान को बिना किसी ठोस पहल के एक बार फिर से आजमाने की स्थिति में नहीं है।

हां, अगर पाकिस्तान ने खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ भारतीय रुख और मांग के अनुरूप कोई ठोस कदम उठाया तो भारत सकारात्मक जवाब दे सकता है। हालांकि जिस प्रकार सेना से नई सरकार की नजदीकी है और इमरान की पार्टी में आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वाले कई लोग चुनाव जीत कर आए हैं, उससे नई सरकार की ओर से तत्काल बड़ी कार्रवाई की उम्मीद नहीं के बराबर है। 


कूटनीति में बातचीत के दरवाजे कभी बंद नहीं होते- सलमान हैदर

पूर्व विदेश सचिव सलमान हैदर का कहना है कि कूटनीति में बातचीत के दरवाजे कभी बंद नहीं होते। इसके लिए हमेशा पिछला दरवाजा खुला रहता है। खासतौर से नई सरकार के गठन के बाद पिछले दरवाजे से संभावना तलाशी जाती है। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि दोनों देशों की ओर से कुछ सार्थक कदम उठाए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed