फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government told Supreme Court, MNREGA is the big public interest project

मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- मनरेगा एक बड़ा जनहित प्रोजेक्ट

Thu, 15 Mar 2018 07:00 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Modi government told Supreme Court, MNREGA is the big public interest project
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : pti
केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक बहुत बड़ा जनहित प्रोजेक्ट है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा, जिसमें प्रतिदिन 10 लाख लोगों को भुगतान हो रहा हो। 
विज्ञापन


एटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस एनवी रमन्ना की पीठ को बताया कि राज्यों को इस अधिनियम के तहत पर्याप्त धन मुहैया कराया जा रहा है। याचिकाकर्ता एनजीओ का यह दावा गलत है कि केंद्र की ओर से इस मद में पैसा न मिलने के चलते राज्यों को लोगों को रोजगार देने में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने कहा, जब भी राज्यों की ओर से इस योजना के तहत अतिरिक्त धन की मांग की जाती है, उन्हें उपलब्ध कराया जाता है। शुरुआत में कुछ प्रक्रिया संबंधी खामियां थीं, लेकिन सरकार के संज्ञान में आने के बाद इन्हें दुरुस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनजीओ स्वराज अभियान की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने पीठ से कहा, इस अधिनियम के तहत दिए जाने वाले रोजगार का भुगतान करने के लिए अपना बजट बढ़ाने की खातिर राज्यों को केंद्र से विनती करनी पड़ती है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed