फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government to celebrate four years of NDA 

'रास्ता सही है मंजिल अभी बाकी है', इस थीम पर 4 साल का जश्न मनाएगी मोदी सरकार

Thu, 10 May 2018 06:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
 Modi government to celebrate four years of NDA 

मोदी सरकार अपने चार साल के कार्यकाल का जश्न -रास्ता सही है मंजिल अभी बाकी है- की थीम पर मनाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अगुवाई वाली चार मंत्रियों की टीम ने चार साल के कार्यकाल की रूपरेखा तैयार कर ली है।

विज्ञापन


इसके तहत विभिन्न माध्यमों से -48 साल बनाम 48 महीने- के नारे के साथ सरकार लोगों के बीच अपनी उपलब्धियां गिनाएगी। इस क्रम में 26 मई से आगामी लोकसभा चुनाव तक सरकार और पार्टी के स्तर पर कई देशव्यापी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


चार सदस्यीय टीम में शामिल एक केंद्रीय मंत्री के मुताबिक चुनावी वर्ष में प्रवेश करते ही सरकार और पार्टी लोगों केसामने 48 महीने और पूर्ववर्ती सरकारों के 48 साल के कार्यों का तुलनात्मक ब्योरा सामने रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में जनधन, उज्जवला, हर गांव में बिजली, मुद्रा, स्टैंड अप-स्टार्ट अप योजनाओं को प्रमुखता से सामने रखेगी। इसे आम लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए इसके लिए पार्टी और सरकार के स्तर पर अगले आम चुनाव तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि रूपरेखा तैयार करने वाली टीम में गडकरी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। 

योजना जनता को यह संदेश देने की है कि मोदी सरकार सही रास्ते पर जा रही है। यही कारण है कि बहुत सोच समझ कर थीम रास्ता सही है मंजिल अभी बाकी है रखा गया है। इसी कड़ी में यह भी जोड़ा जाएगा कि चार साल के कार्यकाल में गांव गांव बिजली पहुंची अब घर घर की बारी है।


चार साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पार्टी के सभी मोर्चों की कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न मोर्चो को उससे जुड़ी योजनाओं-अभियानों के प्रचार प्रसार का जिम्मा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed