फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government third term bjp will be Lok Sabha speaker TDP also supported

सर्वसम्मति: भाजपा का ही होगा लोकसभा अध्यक्ष, टीडीपी भी सहमत; अब उपाध्यक्ष पद को लेकर होगी बातचीत

Wed, 19 Jun 2024 05:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 05:38 AM IST
सार

टीडीपी के इतर राजग के सभी सहयोगी दल पहले ही भाजपा की ओर से तय लोकसभा अध्यक्ष उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर चुके हैं। भाजपा अब इस पद के लिए अपनी ओर से तय नाम के संबंध में सहयोगी दलों को सूचित करेगी। 

विज्ञापन
Modi government third term bjp will be Lok Sabha speaker  TDP also supported
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी लोकसभा अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष तय करने की मांग करने वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भी मंगलवार को भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर दी है।

विज्ञापन


टीडीपी के इतर राजग के सभी सहयोगी दल पहले ही भाजपा की ओर से तय उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर चुके हैं। भाजपा अब इस पद के लिए अपनी ओर से तय नाम के संबंध में सहयोगी दलों को सूचित करेगी। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए राजग के साथ विपक्ष के बीच सर्वसम्मति बनाने की जिम्मेदारी भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ को सौंपी थी। सहयोगी दलों की राय जानने के बाद मंगलवार को राजनाथ के आवास पर इस संबंध में अहम बैठक हुई। पार्टी सूत्रों का दावा है कि अध्यक्ष पद के लिए सभी सहयोगी दलों ने भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिया है। भाजपा ने उपाध्यक्ष पद सहयोगी दलों को देने का फैसला किया है। यह पद किसे मिलेगा, इस पर एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा। हालांकि, संभावना है कि उपाध्यक्ष का पद टीडीपी को मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टीडीपी के रुख से विपक्ष को झटका
विपक्ष को उम्मीद थी कि अध्यक्ष पद के लिए सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी टीडीपी दावा करेगी। विपक्ष चाहता था कि अध्यक्ष पद के चुनाव मामले में सत्तारूढ़ राजग में मतभेद के स्वर सामने आए। इसी रणनीति के तहत विपक्ष ने कहा था कि अगर टीडीपी इस पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करती है तो उसे समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पद के लिए राजग में बनी सहमति के बाद विपक्ष की रणनीति को झटका लगा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सारी परिस्थितियों राजग के पक्ष में होने के बावजूद विपक्ष अपना उम्मीदवार खड़ा करता है या नहीं।

राजनाथ सिंह अब विपक्ष से करेंगे बात
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को संभावित है। राजनाथ  ने इस पद के लिए राजग में आम सहमति बना ली है। यह तय हुआ है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के बदले सरकार के सहयोगी दल को दिया जाएगा। राजनाथ अब विपक्षी दलों को पार्टी और गठबंधन के फैसले से अवगत कराने के बाद उनका समर्थन मांगेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि अब तक की परंपराओं के अनुसार विपक्ष अध्यक्ष पद के मामले में उनका समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed