फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi government successful on GST After insurance

बीमा विधेयक के बाद जीएसटी पर भी सफल हुई मोदी सरकार

Thu, 04 Aug 2016 04:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
modi government successful on GST After insurance

देर से ही सही मोदी सरकार ने आर्थिक सुधार के लिए अहम माने जा रहे अपने सभी एजेंडों को परवान चढ़ा लिया है। सरकार का महज भूमि सुधार विधेयक ही खटाई में पड़ा। अर्थिक सुधार के लिए अहम माने जा रहे बीमा विधेयक हो या जीएसटी दोनों को ही सरकार अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रही है। 

विज्ञापन


राज्य सभा में सरकार के अल्पमत में रहने के बावजूद भी बीमा विधेयक को शुरुआती दौर में ही सफलता मिल गई थी। जीएसटी को भी सरकार ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होते ही परवान चढ़ा दिया है। राजनीतिक दलों के बीच सर्वसम्मति बनाने में सरकार को जीएसटी पर बेशक थोड़ा वक्त लगा है।
विज्ञापन


मगर नई-नई ऊंचाईयों को छूने के धनी पीएम मोदी के खाते में एक और ऐतिहासिक सफलता हाथ लग गई है। हालांकि, जीएसटी विधेयक को राज्यसभा से पारित कराने में कांग्रेस समेत विपक्ष में बैठे तमाम क्षेत्रीय दलों का भी सरकार को साथ मिला है। मगर विधेयक को पारित कराने का पूरा श्रेय पीएम मोदी को ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी विधेयक को परवान चढ़ाने के प्रयास कांग्रेस की सरकारों के जरिये भी हुए थे लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में वे सफल नहीं हो सके। जीएसटी पर संसद की मुहर लगवाने के लिए मोदी सरकार सत्ता में आने के साथ से ही प्रयासरत थी।

राजनीतिक दलों की ओर से विरोध के स्वर कई बार उठे।  अंत में सरकार अपने मकसद में कामयाब रही है। मोदी के मजबूत इरादे का ही फल है कि विपक्ष के तमाम रूठने-मानने के बावजूद भी सरकार विधेयक को पारित करवाने में सफल रही है। यह विधेयक न सिर्फ आर्थिक सुधारों के लिए अहम है बल्कि देश के ऐतिहासिक  भी है। 


जीएसटी की राह में सरकार के सामने सबसे बड़ी बाधा राज्यसभा की दहलीज पार करवाना था। यहां से जीएसटी पारित होने के बाद लोकसभा में विधेयक को मुश्किल नहीं है। राज्यसभा से जीएसटी के दहलीज पार करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा से भी विधेयक को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। सरकार का प्रयास अप्रैल 2018 से देश में जीएसटी को लागू करने का है। इसके लिए राज्य विधानसभाओं और उसके बाद राष्ट्रपति से भी सहमति लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed