{"_id":"5edecfe18ebc3e902c209831","slug":"modi-government-should-not-make-mnrega-congress-vs-bjp-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा को कांग्रेस बनाम भाजपा न बनाए मोदी सरकार: सोनिया गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनरेगा को कांग्रेस बनाम भाजपा न बनाए मोदी सरकार: सोनिया गांधी
Tue, 09 Jun 2020 05:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर मनरेगा को लेकर तीखा हमला बोला है। सोनिया ने कहा कि यूपीए सरकार की प्रमुख योजना मनरेगा से लॉकडाउन के दौरान गरीबों का बहुत भला हुआ है। जबकि भाजपा सालों तक इसका मजाक उड़ाती रही है। एक अखबार में लिखे लेख में सोनिया ने कहा कि वह सरकार से कहना चाहती हैं कि यह राष्ट्रीय संकट का समय है, राजनीति करने का नहीं। मनरेगा कांग्रेस बनाम भाजपा का मसला नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के पास मनरेगा के रूप में एक ताकतवर प्रणाली है, कृपया जरूरत की घड़ी में देश के लोगों की मदद के लिए इसका इस्तेमाल करें। 2005 की मनरेगा योजना विवेकपूर्ण व्यवस्थागत परिवर्तन का एक चमकदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने इन सालों में अपनी अहमियत साबित कर दी है। यहां तक कि पिछले छह सालों में एक विरोधी सरकार में भी इसकी अहमियत बनी रही।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार इस योजना को बदनाम करती रही, इसे नजरअंदाज करती रही, लेकिन अनिच्छा से ही सही उसने इस पर भरोसा किया। सोनिया ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मनरेगा संसद की तरफ से पारित कानून के तहत लागू हुआ है। मनरेगा योजना सिविल सोसायटी के जरिए सालों के संघर्ष का नतीजा है। सोनिया ने आगे कहा, "यह हमारे घोषणापत्र में 2004 में शामिल हुआ था। मनरेगा को कांग्रेस बनाम भाजपा न बनाए मोदी सरकार।"
विज्ञापन