फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government set to carry out major restructuring in central services like IAS, IPS and IFS

आईएएस, आईपीएस, आईएफएस की कायापलट की तैयारी में मोदी सरकार, मंत्रालयों से मांगी जानकारी

Fri, 27 Sep 2019 09:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Sep 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Modi government set to carry out major restructuring in central services like IAS, IPS and IFS
2017 बैच के आईएएस अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सरकारी नौकरियों में बड़े बदलाव की तैयारी में है। योजना के तहत केंद्र सरकार आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी नौकरियों के ढांचे में बदलाव कर सकती है। इसके लिए केंद्र ने सभी मंत्रालयों को सेवाओं की एक विस्तृत सूची बनाने और उसे कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को सौंपने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सरकार पुरानी व्यवस्था में बदलाव करके उसे मौजूदा समय के अनुसार बनाने की कोशिश में है। माना जा रहा है कि इस कार्य को अप्रैल 2020 तक पूरा किया जा सकता है। 17 सितंबर के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार डीओपीटी ने कहा, ‘नीति, सर्विस प्रोफाइल, कैडर, पोस्ट को नए तरीके से बनाने के लिए यह किया जा रहा है।’
विज्ञापन


मेमोरेंडम में कहा गया है कि सभी मंत्रालयों और विभाग से आग्रह किया जाता है कि वह 30 सितंबर तक सभी सेवाओं, पोस्ट, कैडर से जुड़ी जानकारी दे दें। पिछले 30 सालों में पहली बार पुरानी व्यवस्था में बदलाव और सरकारी पदों और सेवाओं की दोबारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीओपीटी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे सरकार की सोच निष्क्रिय पदों को हटाकर उनके स्थान पर मौजूदा समयानुसार जिस पद की जरूरत है उसे स्थापित करने की है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है कि जब कुछ दिनों पहले ही डीओपीटी ने अपने पांच साल के विजन दस्तावेज में लोक सेवाओं के बारे में प्रस्ताव दिया था।

मंत्रालयों से मांगी जानकारी

सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों से विस्तृत जानकारी मांगी है। जिसमें सेवा का नाम, सेवा की जिम्मेदारी किसके हाथ में है, सेवा कब शुरू हुई, पिछली बार इसमें क्या बदलाव किए गए, इसकी संरचना, तैनाती की जगह कौन-कौन सी रही, अधिकारियों की जिम्मेदारियां शामिल है।



मंत्रालयों से 'नियुक्ति का तरीका क्या है, नियुक्ति की योग्यता क्या रहती है, पदोन्नति से जुड़े क्या नियम हैं' को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा 'कैडर की संरचना, नियुक्ति किस प्रकार की जाती है, पदों को कैसे भरा जाता है, पे स्केल, कैडर में पोस्ट कितनी होती है, पिछली बार अधिकारियों को कब पदोन्नति दी गई थी, कुल खाली पद कितने हैं' को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। इन जानकारियों को इकट्ठा करके प्रशिक्षण, पदोन्नति से जुड़ा जानकारी देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed