{"_id":"5dd819198ebc3e54c76eac69","slug":"modi-government-plans-to-merge-daman-diu-and-dadra-nagar-haveli-into-one-union-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर को बांटने के बाद दमन-दीव और दादर-नगर हवेली का होगा विलय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर को बांटने के बाद दमन-दीव और दादर-नगर हवेली का होगा विलय
Sat, 23 Nov 2019 02:21 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल
- फोटो : फाइल फोटो
दो केंद्र शासित प्रदेशों दमन एवं दीव और दादर एवं नगर हवेली को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। इसको लेकर विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। अगस्त महीने में सरकार ने जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभक्त किया था।
विज्ञापन
मेघवाल ने बताया कि, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) बिल 2019 अगले हफ्ते के लिए प्रस्तावित सरकारी कामकाज का हिस्सा है। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के नजदीक पश्चिमी तट पर स्थित इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के विलय से बेहतर प्रशासन मिल सकेगा और विभिन्न कार्यों का दोहराव रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
मात्र 35 किलोमीटर दूर स्थित होने के बावजूद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का अलग-अलग बजट और अलग-अलग सचिवालय है। दादरा एवं नगर हवेली में मात्र एक जबकि दमन एवं दीव में दो जिले हैं। विलय के बाद इसका नाम दादरा, नगर हवेली, दमन एवं दीव और इसका मुख्यालय दमन एवं दीव में हो सकता है। देश में मौजूदा समय में नौ केंद्र शासित प्रदेश हैं।
विज्ञापन