फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government has made Muslims citizens of the double standards: Yogendra Yadav

टूट रहा है मोदी का तिलिस्म, सरकार ने मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया: योगेन्द्र यादव 

Tue, 02 Oct 2018 11:34 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Modi government has made Muslims citizens of the double standards: Yogendra Yadav

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलिस्म टूट रहा है। देश आज एक अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आज भारत के स्वधर्म को खतरा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि धर्म को नागरिकता के तौर पर शामिल किया जा रहा है। मोदी सरकार देश में एक बार फिर "टू नेशन थ्योरी" को थोपना चाहती है। योगेन्द्र यादव मंगलवार को पार्टी की स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर बुलाई गई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बोल रहे थे। आईटीओ के निकट राजा राम मोहन राय मेमोरियल हाल में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देश भर से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में स्वराज इंडिया की राष्ट्रीय परिषद ने राजनैतिक प्रस्ताव पारित करते हुए देश में आज गणतंत्र का संकट, चुनाव की चुनौती और स्वराज इंडिया की जिम्मेदारी, आदि विषयों पर चर्चा की। यादव ने कहा, मोदी सरकार निकम्मी साबित हुई है। इस सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। स्वराज इंडिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाला लोकसभा चुनाव देश के वास्तविक मुद्दों पर लड़ा जाए। आगामी छह माह में अगर किसानों और नौजवानो को आंदोलन की धारा से नहीं जोड़ा गया तो देश में हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर साम्प्रदायिक दंगे होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारतीय गणतंत्र को सत्ता के केंद्र में बैठे लोगों से खतरा है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से देश का आम आदमी त्रस्त है। विकास का मॉडल चंद घरानों की तिजोरी भरने के मकसद को लेकर तैयार किया जा रहा है। मीडिया खौफ के साये में काम कर रहा है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जो हमला हो रहा है, वह इमरजेंसी के दौर में भी नहीं हुआ था। मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। देश में पिछले चार साल के दौरान या तो लांचिंग हुई है या लिंचिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज अभियान के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि मोदी सरकार ने मीडिया के ऊपर ताला डाल दिया गया है। अभिवक्ति कि स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। मोदी सरकार अपने झूठे प्रचार में सरकारी पैसा खर्च कर देश को गुमराह कर रही है। इमरजेंसी में लोकतंत्र खतरे में था, मगर आज भारत की सभ्यता खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज चुनौती दूसरी है। अगर मोदी सरकार 2019 में आ गई तो इस देश में लोकतंत्र और सभ्यता नहीं बचेगी। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा को हराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed