{"_id":"58e435704f1c1b82575b3f77","slug":"modi-government-can-issue-report-card-at-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में 3 साल होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी कर सकती है मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सत्ता में 3 साल होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी कर सकती है मोदी सरकार
amarujala.com-Presented By: संदीप भट्ट
Updated Wed, 05 Apr 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
अगले माह केंद्र की सत्ता संभालने के तीन साल पूरा होने पर मोदी सरकार अपनी नीतियों और उपलब्धियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड जारी कर सकती है। एक सूत्र ने बताया कि सत्ता संभालने की तीसरी वर्षगांठ पर सरकार रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। इसमें पिछले तीन साल की विभिन्न उपलब्धियों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही राजनीतिक आरोपों का जवाब भी दिया जाएगा। इसमें सरकार की विभिन्न नीतियों के बारे में तथ्यों, आंकड़ों, डाटा आदि को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड जारी करने के पीछे का तर्क सकारात्मक बदलाव पर लोगों से संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन
साथ ही सरकार की बनाई जा रही गलत छवि को लेकर जनता को सच्चाई से अवगत करना है। इसके लिए हर मंत्रालय को सेक्टर से हिसाब से रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन