{"_id":"599991204f1c1bb6638b45da","slug":"modi-government-bring-back-sri-devi-bahubali-and-other-antiques","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब से मोदी सरकार आई, विदेशों से इन दुर्लभ प्राचीन मूर्तियों को वापस लाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब से मोदी सरकार आई, विदेशों से इन दुर्लभ प्राचीन मूर्तियों को वापस लाई
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Aug 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से 2014 से अब तक विदेशों से 24 प्राचीन वस्तुएं लाई जा चुकी हैं। इनमें चोल शासकों के समय की श्रीदेवी की धातु की प्रतिमा और मौर्यकाल की टेराकोटा की महिला की मूर्ति शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आरटीआई के जवाब में बताया कि इन 24 प्राचीन वस्तुओं में से 16 अमेरिका से, पांच ऑस्ट्रेलिया से और एक-एक कनाडा, जर्मनी और सिंगापुर से लाई गईं।
पढ़ें- देखिए देश में एक शहर, जहां 226 जगहों पर भारतीय संस्कृति का इतिहास दफन है
इनमें बाहुबली और नटराज की भी एक-एक प्रतिमा हैं। जवाब के अनुसार, साल 2014 से 2016 के बीच इन देशों ने स्वेच्छा से प्राचीन वस्तुएं लौटा दीं। एएसआई ने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि भारत की अमूल्य विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली ये प्राचीन वस्तुएं किस तरह देश से ले जाई गईं थी।
विज्ञापन
एएसआई ने कहा कि 13 पुरातनकालीन वस्तुएं अब भी हैं जिन्हें स्विट्जरलैंड समेत दूसरे देशों से लाया जाना है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सरकार भारत से चोरी करके ले जाई गईं प्राचीन वस्तुओं को कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से वापस लाने पर जोर दे रही है।
ये प्रमुख मूर्तियां लाई गईं वापस
तमिलनाडु के चोल वंश की श्रीदेवी की प्रतिमा
बाहुबली की धातु की प्रतिमा
संत मन्निक्कावचाका की कांस्य प्रतिमा
गणेश और पार्वती की धातु की प्रतिमाएं
अमेरिका से दुर्गा की पत्थर की प्रतिमा
नृत्य की भाव-भंगिमा में नटराज की पत्थर की एक प्रतिमा
ऑस्ट्रेलिया से बैठे हुए गौतम बुद्ध की एक मूर्ति,
नटराज और अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमाएं