{"_id":"57c40f894f1c1bb3672cb115","slug":"modi-called-this-tripura-ias-officer-at-10pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने रात को फोन किया तो कांपने लगे IAS अफसर के पैर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने रात को फोन किया तो कांपने लगे IAS अफसर के पैर
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 30 Aug 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : pti
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने 21 जुलाई को रात 10 बजे एक आईएएस अफसर को फोन कर बारिश से तबाह हुए त्रिपुरा के एनएच 208 (ए) को जल्द सुधारने के लिए बात की थी। यह हाईवे त्रिपुरा को बाकी भारत से जोड़ता है।
पोस्ट लिखने वाले पुष्पक चक्रबर्ती दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने के बारिश से तबाह हुए एनएच 208(ए) हाईवे की स्थिति में जल्दी सुधार करने के संबंध में बात की। जब पुष्पक से सवाल पूछा गया कि,'मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद आपने अपने जीवन में क्या बदलाव महसूस किए हैं।'
इस सवाल के जवाब में पुष्पक ने त्रिपुरा के आईएएस अफसर के बारे में बताया कि,'प्रधानमंत्री ने 21 जुलाई को रात 10 बजे एक आईएएस ऑफिसर से फोन पर नेशनल हाईवे 208 को ठीक करने में सहयोग करने के लिए बात की थी।' पीएम ने ऑफिसर से कहा था, 'हाईवे सही करने के लिए जिस चीज की जरूरत होगी वे मुहैया कराई जाएगी।'

Trending Videos
कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद फोन पर थे
पुष्पक ने दावा किया है कि जिस आईएएस अफसर से प्रधानमंत्री मोदी ने बात की वह उनके पिता के जानने वाले हैं। हालांकि, पोस्ट में आईएएस अफसर का नाम नहीं है। पुष्पक ने बताया कि जब आईएएस ऑफिसर को पता चला कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे खुद बात करना चाहते हैं तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें लगा उनके दिमाग ने कुछ देर के लिए काम करना बंद कर दिया है और उनकी टांगें कांप रही हैं। आईएएस ऑफिसर ने फोन करने वाले व्यक्ति से नर्मी से 'हां' कहा और उसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद फोन पर थे।