{"_id":"60e58a308070b376536cd22d","slug":"modi-cabinet-expansion-will-happen-at-most-auspicious-time-in-sarvartha-siddhi-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट विस्तार: हर कार्य में सफलता मिलने वाले इस खास योग में होगी मोदी मंत्रिमंडल की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैबिनेट विस्तार: हर कार्य में सफलता मिलने वाले इस खास योग में होगी मोदी मंत्रिमंडल की शपथ
Wed, 07 Jul 2021 04:34 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 07 Jul 2021 04:34 PM IST
सार
सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग है जो निश्चित वार और निश्चित नक्षत्र के संयोग से बनता है। यह योग एक बहुत ही शुभ समय है जो कि नक्षत्र वार की स्थिति के आधार पर गणना की जाती है। यह योग सभी इच्छाओं तथा मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और संभावित मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। इसमें कुल 43 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
लगभग हर बड़ा काम शुभ मुहूर्त पर करने वाली मोदी सरकार ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का भी मुहूर्त तय कर लिया है। मंत्री शाम साढ़े पांच से साढ़े छह के बीच में शपथ ग्रहण करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग किसी शुभ कार्य को करने का शुभ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में किया गया कोई भी काम सफल होता है।
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू कैलेंडर में आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। इसमें विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक चला।
विज्ञापन
सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग है जो निश्चित वार और निश्चित नक्षत्र के संयोग से बनता है। यह योग एक बहुत ही शुभ समय है जो नक्षत्र वार की स्थिति के आधार पर गणना की जाती है। यह योग सभी इच्छाओं तथा मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। कोई भी नया कार्य जो कि सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रारंभ किया जाता है। वह निश्चित ही सफलतापूर्वक संपन्न होता है और इच्छित फल प्रदान करता है। यह योग विशेष वारों को पड़ने वाले विशेष नक्षत्रों के योग से निर्मित होता है। इस शुभ योग में शुभ कार्य आरंभ किए जा सकते हैं परंतु कुछ कार्य वर्जित भी होते हैं।
गौरतलब है कि शपथग्रहण से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया और अब तक 11 मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें डॉ. हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो और संतोष गंगवार समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।